नई दिल्ली Aadhaar Card Update: अगर आप आधार कार्ड धारक हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद खास हो सकती है। बता दें इस समय आधार कार्ड सबसे अहम दस्तावेज के रुप में जाना जाता है। इसके बिना किसी भी काम को करना मुश्किल हो जाता है। फिर चाहें कोई सरकारी काम हो या फिर गैर सरकारी काम हो। ऐसे में आधार कार्ड से जुड़ एक जरुरी अपडेट सामने आया है। जिसके बारे में जानना आपके लिए बेहद जरुरी है। अगर आधार कार्ड से जुड़ा ये जरुरी काम करा लिया तो आपको काफी फायदा होने वाला है। अगर नहीं कराया तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है और चार्ज भी देना होगा।
इसे भी पढ़ें- iPhone 15 का इंतजार कर रहे लोगों को लगेगा झटका! कीमत बताई गई बेहद ज्यादा, यहां देखें सभी मॉडल के प्राइस
बता दें UIDAI की तरफ से लोगों के लिए नया अपडेट दिया गया है। इसमें ये कहा गया है कि लोग अपने आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट करा सकते हैं। इसके लिए UIDAI ने दस्तावेजों के द्रारा आधार कार्ड को फ्री में अपडेट करने के लिए 14 सितंबर 2023 तक का समय दिया गया है। इससे पहले ये मुफ्त सुविधा सिर्फ 14 जून 2023 तक ही थी लेकिन यूआईडीएआई की ओर से तारीख को बढ़ाकर 14 सितंबर 2023 कर दिया गया है।
इस पोर्टल पर मिल रही मुफ्त सेवा
अगर आप मुफ्त में आधार अपडेट करना चाहते हैं तो ये सेवा माई आधार पोर्टल पर उपलब्ध है। इसके अलावा आप आधार केंद्र में भी जाकर इसे अपडेट करा सकते हैं। आधार केंद्रों पर लोगों को जरुरी राशि का पेमेंट करना होगा। ऐसे में लोगों को मुफ्त सेवा के लिए 14 सितंबर तक का समय दिया गया है।
इसे भी पढ़ें- भारतीय बल्लेबाज़ों को पाकिस्तान के गेंदबाज़ों ने दिखाया आईना, कोच-कप्तान की रणनीति नाकाम
आधार कार्ड अपडेट करने का प्रोसेस
- मुफ्त आधार अपडेट करने के लिए सबसे पहले https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर विजिट करें।
- इसके बाद अपने पते को अपडेट करें और आगे बढ़ने के ऑप्शन को चुनें।
- इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी जनरेट होगा।
- डॉक्यूमेंट अपडेट वाले ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद सारी डिटेल सामने आ जाएगी।
- इसके बाद अप्रूव वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके अगले स्टेप के लिए पहचान का प्रमाण और पते के प्रमाण दोनों दस्तावेजों को चुनना होगा।
- पते की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी और सबमिट वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
- सभी दस्तावेजों को अपडेट करने के लिए उसकी फोटो कॉपी को अपलोड करना होगा।
- आखिरी में आधार अपडेट अनुरोध स्वीकार कर दिया जाएगा और 14 अंको का अपडेट रिक्वेस्ट नंबर यूआरएन जनरेट होगा।