Bhojpuri hot : भोजपुरी सिनेमा में आजकल काफी नए-नए कलाकार देखने को मिल रहे हैं। हालांकि यह नए आर्टिस्ट लोगों को एंटरटेन करने में भी कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। लेकिन आज भी काफी ऑडियंस ऐसी है जिसे भोजपुरी सिनेमा के सीनियर कलाकार काफी पसंद है। इसी वजह से हम आपके लिए भोजपुरी इंडस्ट्री के दो सीनरी कलाकारों का गाना लेकर आए हैं।
हम यहां बात कर रहे हैं भोजपुरी इंडस्ट्री के सीनियर अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav) और सुपर हॉट अभिनेत्री मोनालिसा (Monalisa) के बारे में। दरअसल सोशल मीडिया वेबसाइट यूट्यूब पर दिनेश लाल यादव निरहुआ (Nirahua) और मोनालिसा का एक गाना काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जो लोगों को पसंद भी आ रहा है। हम यहां बात कर रहे हैं लहरिया लूटा ए राजा गाने के बारे में।
यह गाना दिनेश लाल यादव निरहुआ (Nirahua) और अभिनेत्री मोनालिसा की भोजपुरी फिल्म प्रतिज्ञा से लिया गया है। इस गाने को म्यूजिक देने का काम राजेश रजनीश का है और लिरिक्स विनय बिहारी ने लिखे हैं। और गाने को सुरों से सजाया है इंदु सोनाली ने। यह गाना लोगों की पसंद बनता जा रहा है।
यही वजह है कि सोशल मीडिया वेबसाइट यूट्यूब पर इस गाने को अब तक 83 लाख लोगों ने देख लिया है और लगभग चार लाख लोगों ने इस गाने को लाइक भी किया है। गाने के अंदर निरहुआ मोनालिसा के साथ रोमांस करते हुए दिख रहे हैं और दोनों की केमिस्ट्री ने इंटरनेट का पारा चढ़ा दिया है। निरहुआ मोनालिसा के कमरे में जाते हैं और उनके साथ प्यार जताने लगते हैं।
मोनालिसा के बारे में बात करें तो मोनालिसा इन दिनों भोजपुरी फिल्मों के अलावा टीवी सीरियल में भी नजर आने लगी है। अभिनेत्री आए दिन ही सोशल मीडिया पर अपनी एक से बढ़कर एक हॉट तस्वीरें डालती रहती हैं और उनके चाहने वाले उनकी तस्वीरों पर खूब लाइक और कमेंट करते हैं।