Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 की शुरुआत में अब आज का समय बचा हुआ है। इससे पहले जान लीजिए कि कैसा है भारतीय टीम का एशिया कप का शेड्यूल।
Indian Team Schedule In Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 की शुरूआत होने में बस आज का समय बचा हुआ है। क्योंकि इसकी शुरुआत ( 30 अगस्त) से होने जा रही है। इस कप का आगाज नेपाल और पाकिस्तान के मुकाबले के साथ होगा। जोकि मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच की शुरुआत दोपहर 3 बजे से होगी। एशिया कप का फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा आइए जानते हैं भारतीय टीम के सभी मुकाबलों के बारे में।
भारतीय टीम का एशिया कप 2023 का शेड्यूल
एशिया कप 2023 में भारतीय टीम अपने सफ़र की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के साथ करेगी। यह मुकाबला कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में खेला जाएगा जोकि श्रीलंका में स्थित है। यह मुकाबला दोपहर 3 बजे से खेला जाना है। इसके बाद भारतीय टीम का दूसरा मुकाबला 4 सितंबर को नेपाल के खिलाफ खेला जाएगा। इस मुकाबले की शुरुआत भी दोपहर 3 बजे से होगी। वहीं इसका वेन्यू भी कैंडी का पल्लेकेले स्टेडियम रहेगा। इसके बाद के मुकाबले इन मुकाबलों के नतीजों पर निर्भर करेंगे हैं।
बता दें कि इस एशिया कप में कुल 6 टीमों ने क्वालीफाई किया है। जिसमें भारत, पाकिस्तान के अलावा अफगानिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका शामिल हैं।
ऐसा है एशिया कप 2023 का पूरा शेड्यूल
इसके अलावा एशिया कप 2023 में हिस्सा ले रही टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। जिसमें भारत, पाकिस्तान और नेपाल को ग्रुप ए में रखा गया है, वहीं श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश को ग्रुप बी में रखा गया है।
ग्रुप स्टेज के मुकाबले
पाकिस्तान vs नेपाल- 30 अगस्त, बुधवार
बांग्लादेश vs श्रीलंका- 31 अगस्त, गुरूवार
भारत vs पाकिस्तान- 2 सितंबर, शनिवार
बांग्लादेश vs अफगानिस्तान- 3 सितंबर, रविवार
भारत vs नेपाल- 4 सितंबर, सोमवार
श्रीलंका vs अफगानिस्तान- 5 सितंबर, मंगलवार
सुपर-4 के सभी मुकाबले
ए1 vs बी2- 6 सितंबर, गुरूवार
बी1 vs बी2- 9 सितंबर, शनिवार
ए1 vs ए2- 10 सितंबर, रविवार
ए2 vs बी1- 12 सितंबर, मंगलवार
ए1 vs बी1- 14 सितंबर, गुरुवार
ए2 vs बी2- 15 सितंबर, शुक्रवार
फाइनल- 17 सितंबर, रविवार