नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म बवाल की वजह से काफी ज्यादा सुर्खियों में है। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अभिनेता वरुण धवन के साथ नजर आने वाली है और दोनों का ही रोमांस लोगों को देखने को मिलेगा। अब हाल ही में उनकी इस फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी।
इस दौरान अभिनेत्री जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) एक सिल्वर कलर के बॉडी फिट गाउन में नजर आई। जिसमें उनकी परफेक्ट फिगर पर हर किसी का ध्यान गया। इस दौरान जाह्नवी काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। पूरी महफ़िल की लाइमलाइट उन्होंने लूट ली। श्रीदेवी की बेटी अपनी मां की तरह ही बेहद खूबसूरत हैं। हर कोई जाह्नवी कपूर की खूबसूरती का दीवाना है।
गौरतलब है कि अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने अपना डेब्यू धड़क फिल्म से किया था। उनकी यह फिल्म बहुत ही शानदार सुपर डुपर हिट साबित हुई थी। इसमें उनके साथ बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर के भाई इशान खट्टर ने भी अपना डेब्यू किया था। उन दोनों की फिल्म मराठी फिल्म सैराट की रीमेक थी।
एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर अपने हॉट अवतार के लिए काफी ज्यादा मशहूर हैं। वह आए दिन इस तरह की तस्वीरें शेयर करती हैं कि जो भी उन्हें देखता है उसका पारा चढ़ जाता है। इसके साथ ही अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही वायरल हो जाती है।
जान्हवी बोनी कपूर और श्रीदेवी की बड़ी बेटी हैं। उनकी छोटी बहन ख़ुशी भी इस साल फिल्म आर्चीज के जरिए डेब्यू करती नजर आने वाली है। धड़क फेम एक्ट्रेस को कोराताला शिवा द्वारा निर्देशित एनटीआर 30 में जूनियर एनटीआर के अपोजिट कास्ट किया गया है।