नई दिल्ली- लोकसभा चुनाव 2019 के महासंग्राम के लिए दो गठबंधन अपनी तैयारी में जुट गए। 7 महीने बाद संभावित चुनाव को लेकर लोगों में उत्साह है उनके मन में कई सवाल भी होंगे आगामी लोकसभा चुनाव अगर आज कराया जाए। तो देश में किसकी सरकार बन सकती है कि गठबंधन को कितना फायदा होगा किसको नुकसान होने का अनुमान है। लोगों के ऐसे ही सवालों को ध्यान में रखकर एक सर्वे किया गया है। इसके आंकड़े चौंकाने वाले है।
यह सर्वे इंडिया टीवी सी एन एक्स की ओर से आगामी चुनाव में लोगों का रुझान देखने के लिए किया गया है। जिसमें आए नतीजों के मुताबिक पीएम मोदी की अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन को बहुमत मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। जबकि इंडिया गठबंधन उसके पीछे यानी कि उससे काफी पीछे दिखाई देता नजर आ रहा है। हालांकि आंकड़ों के आधार पर एनडीए और बीजेपी को 2019 की तुलना में कुछ सीटों की कमी हो सकती है। जबकि कांग्रेस को अगले साल होने वाले चुनाव में कुछ हद तक फायदा होने ककी संभावना जताई जा रही है।
सर्वे के नतीजे के अनुसार एनडीए को कुल 543 लोकसभा सीटों में से 318 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान जताया गया है वहीं 2019 के अगर बात करें तो 2019 चुनाव के मुकाबले एनडीए की सीटों में गिरावट होने की संभावना है। एनडीए को पिछले चुनाव में 353 सीटें मिली थी। इस लिहाज से 35 सीटों का नुकसान होता हुआ दिखाई दे रहा है।
अकेले दम पर बीजेपी की बात करें तो पार्टी को 2019 लोकसभा चुनाव के मुताबिक 13 सीटों की कमी से 2024 के 290 सीटें मिलने का अनुमान है। बीजेपी को 2019 में कुल 303 सीटों पर जीत मिली थी। इससे तो यही मालूम होता है। कि बीजेपी अपने दम पर भी अगले साल केंद्र में सत्ता हासिल कर सकती है।
बीजेपी नेता एनडीए गठबंधन को सत्ता से बेदखल करने के लिए बनी एकजुट विपक्षी का इंडिया गठबंधन को सर्वे में 175 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान है। हालांकि इन आंकड़ों के मुताबिक इंडिया गठबंधन केंद्र में सरकार तो नहीं बना पाएगा। अकेले कांग्रेस की बात करें तो देश की सबसे पुरानी पार्टी को 66 सीटें मिलने का अनुमान 2019 के आम चुनाव के हिसाब से कांग्रेस को 14 सीटों का फायदा हो सकता है। पिछले चुनाव में पार्टी को 52 सीटें मिली थी सर्वे में अन्य को कुल 50 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।