Khesari Lal Yadav – Kajal Raghwani Hot Romance Video: भोजपुरी जगत के मेगास्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और इंडस्ट्री की खूबसूरत, हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की जोड़ी को भोजपुरी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। इस जोड़ी ने इंडस्टी को कई सुपरहिट फिल्में दी है। जब भी ये जोड़ी साथ पर्दे पर नजर आती है, तो बवाल मच जाता है। इसी बीच खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का एक गाना यूट्यूब पर वायरल हो रहा है।
भोजपुरी गाना ‘ओढ़नी के रंग हरिआर बा’ (Odhani Ke Rang Hariar Ba) एक बार फिर से इंटरनेट पर सनसनी मचाये हुए है। खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी पर फिल्माया गया गाना चाहने वालों के सर चढ़कर बोल रहा है। गाने में दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है।
गाने में खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस काजल राघवानी एक दूजे के साथ खूब रोमांस और ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। गाने में काजल राघवानी बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं। गाने का बैकग्राउंड के विजुअल्स भी काफी सुंदर हैं। यह गाना खेसारी लाल यादव की सुपरहिट फिल्म ‘कुली नंबर वन’ का है।
इस गाने को प्यारे लाल यादव और अजीत हलचल ने एक साथ मिलकर लिखा है। जबकि गाने को म्यूजिक श्याम आजाद ने दिया है। इस गाने को पहाड़ों की हसीन वादियों के बीच शूट किया गया है। फिल्म में खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी, पूजा गांगुली, संजय पांडे, देव सिंह, महेश आचार्य अहम भूमिका निभाते हुए नजर आये हैं।
इस सॉन्ग को Worldwide Records Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है, जिसे अभी तक 2,09,78,779 से अधिक बार देखा जा चुका है और ये आकड़ा हर मिनट बढ़ता ही जा रहा है। भोजपुरी गाना ‘ओढ़नी के रंग हरिआर बा’ को खुद खेसारी लाल यादव ने आवाज दी है।