10-10-10 SIP Rule: हर साल 10% SIP बढ़ाकर 10 साल में बनाएं करोड़ों, जानें कैसे काम करता है

अगर आप भविष्य के लिए बड़ी पूंजी बनाना चाहते हैं, तो सबसे जरूरी चीज है नियमित निवेश, धैर्य और अनुशासन। कई लोग म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय यह सोचते हैं कि कौन-सा फंड सबसे अच्छा है या बाजार में कब निवेश करना चाहिए। लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि लंबे समय में सफलता का सबसे बड़ा राज सही समय नहीं, बल्कि लगातार निवेश करना है। इसी सोच पर आधारित है 10-10-10 SIP Rule। यह एक आसान निवेश रणनीति है, जो लंबे समय में अच्छी संपत्ति बनाने में मदद कर सकती है।