Bhojpuri Song:  भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का नया गाना ‘लुंगिये बिछाई दिहीं का’ इन दिनों यूट्यूब और सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। रिलीज होते ही यह गाना दर्शकों की जुबां पर चढ़ गया है और इसकी शानदार धुन व देसी तड़का लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

गाने में दिखी मस्ती और रोमांस की जबरदस्त केमिस्ट्री

इस गाने में पवन सिंह और प्रीति मौर्या की कैमिस्ट्री शानदार नजर आ रही है। गाने की कहानी में ससुराल का माहौल, दुल्हन की एंट्री और खटिया पर सोने को लेकर एक मजेदार नोकझोंक दिखाई गई है, जो दर्शकों को गुदगुदाने के साथ-साथ एंटरटेन भी कर रही है।

बोल और म्यूजिक ने बढ़ाई गाने की खूबसूरती

इस गाने के बोल निक्की निहाल ने लिखे हैं, जो इसे और भी खास बनाते हैं। वहीं, इसका दमदार संगीत प्रियांशु सिंह ने दिया है, जो गाने को एक जबरदस्त फील देता है। गाने का वीडियो भी शानदार तरीके से फिल्माया गया है, जिसमें कोरियोग्राफर आर्यन देव के डांस स्टेप्स ने और भी जान डाल दी है।

सोशल मीडिया पर मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया

गाने को रिलीज हुए अभी कुछ ही समय हुआ है, लेकिन इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं और फैन्स इस पर जमकर रील्स बना रहे हैं। पवन सिंह का यह नया अंदाज उनके चाहने वालों को खूब भा रहा है और यह गाना जल्द ही भोजपुरी म्यूजिक चार्ट में टॉप पर पहुंच सकता है।

अगर आप भी मस्ती, रोमांस और देसी भोजपुरी तड़के से भरा गाना सुनना चाहते हैं, तो ‘लुंगिये बिछाई दिहीं का’ आपके लिए परफेक्ट चॉइस हो सकती है!

Latest News

I began my journey in media with Radio Dhamal, where I honed my skills in radio broadcasting. After that, I spent two years at News24 and E24, gaining valuable experience in news reporting and journalism....