सदर विधायक रवि शर्मा ने मुसलमानों पर कह दी बड़ी बात, बुर्का पर… उठा दिया, यूपी का बा? - Times Bull
G o o g l e Preferences

सदर विधायक रवि शर्मा ने मुसलमानों पर कह दी बड़ी बात, बुर्का पर… उठा दिया, यूपी का बा?

Zohaib Naseem
March 28, 2025 at 5:24 PM IST

लखनऊ: यूपी के झांसी में भाजपा के सदर विधायक रवि शर्मा (Sadar MLA Ravi Sharma) ने विवादित बयान देते हुए कहा कि धर्मांतरित मुस्लिम समुदाय घर वापसी कर हिंदू धर्म में वापसी की तैयारी कर रहा है। धर्मांतरित हुए मुस्लिम आज अपनी गलती मान रहे हैं। उनकी महिलाएं भी अब बुर्का नहीं पहन रही हैं। उनमें बदलाव दिख रहा है। यह बदलाव एक दिन में नहीं हुआ। वहां जाने में जितना समय लगा था, वापस लौटने में भी उतना ही समय लगेगा। हमें पूरा भरोसा है कि लोग वापस लौटेंगे। उन्होंने घर लौटना शुरू कर दिया है।

सेवन बंद होना चाहिए

योगी सरकार की 8 साल की उपलब्धियों को गिनाते हुए झांसी सदर विधायक रवि शर्मा ने भाजपा कार्यालय में नवरात्रि की तैयारियों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि झांसी का माहौल सौहार्दपूर्ण है। योगी आदित्यनाथ सरकार में सौहार्द बढ़ाने का काम हुआ है। हिंदू से मुस्लिम बने लोगों की शादियों में महिलाएं बुर्के में नजर नहीं आती हैं। उनकी बारात भी अब धूमधाम से डीजे पर निकलती है। वे लोग हिंदू परंपरा की ओर शिफ्ट होने लगे हैं। वह समय दूर नहीं जब वह आकर हमसे जुड़ेंगे। आगे उन्होंने कहा कि नवरात्रि में मीट की दुकानें बंद रहनी चाहिए। नवरात्रि में मांसाहारी भोजन का सेवन बंद होना चाहिए।

संख्या कम हो गई

जब ​​मांसाहारी भोजन नहीं खाना है तो दुकानें क्यों खोली जाएं। इसके लिए प्रशासन से बात की जाएगी। मुसलमानों की घर वापसी पर बोलते हुए भाजपा विधायक ने कहा कि वे हिंदुओं की तरह शादी करने लगे हैं। पहले दो कमरों में शादियां होती थीं। अब स्टेज पर शादियां होती हैं। एक भी आंटी बुर्के में नहीं दिखती, सभी ब्यूटी पार्लर से आती हैं। उन्हें हिंदुओं की तरह शादी करने में मजा आता है। रवि शर्मा ने कहा कि मुसलमान भी मानते हैं कि उनके पूर्वजों से कहीं न कहीं गलती हुई है। अब वे अपनी गलती सुधार रहे हैं। आज देश में अनुकूल माहौल है। औरंगजेब और बाबर की वेशभूषा में दिखने वाले लोगों की संख्या कम हो गई है।

ये भी पढ़ें: सलमान खान ने ये क्या कर दिया, मौलाना का खौल उठा खून, इस्लाम के बारे में पढ़ाया पाठ

Trending Now

10+ New Articles
📁 CATEGORIES