सिंगर मासूम शर्मा के शो के दौरान हुई हिंसक, मची अफरा-तफरी, सामने आया मौत का आंकड़ा

चंडीगढ़: पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के शो के दौरान छात्रों के दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान हमलावरों ने 4 छात्रों को चाकू मारकर घायल कर दिया। इसमें से एक छात्र की मौत हो गई। मृतक छात्र की

Zohaib Naseem
Zohaib Naseem March 29, 2025 – 5:44 PM

चंडीगढ़: पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के शो के दौरान छात्रों के दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान हमलावरों ने 4 छात्रों को चाकू मारकर घायल कर दिया। इसमें से एक छात्र की मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान आदित्य ठाकुर के रूप में हुई है। वह हिमाचल प्रदेश का रहने वाला था। वह पीयू में टीचर्स ट्रेनिंग का द्वितीय वर्ष का छात्र था। सेक्टर 11 थाना पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

4 छात्र घायल हो गए

पुलिस की शुरुआती जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात को पीयू में मासूम शर्मा का शो चल रहा था। इस दौरान स्टेज के पीछे 2 गुटों में झड़प हो गई। इस दौरान 4 छात्र घायल हो गए। इसके बाद हमलावर वहां से भाग गए। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायल आदित्य की मौत हो गई। हाल ही में सिंगर मासूम शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में पुलिस मासूम शर्मा के हाथ से माइक छीनती नजर आई थी। पुलिस ने मासूम शर्मा के हाथ से माइक इसलिए छीना क्योंकि वह कॉन्सर्ट में हरियाणा सरकार द्वारा प्रतिबंधित गाना गा रहे थे।

हाथ में एक पर्चा है

वायरल वीडियो में देखा गया कि सिंगर मासूम शर्मा स्टेज पर खड़े हैं और उनके हाथ में एक पर्चा है। वहां काफी संख्या में पुलिसकर्मी भी खड़े हैं। मासूम अपने फैन्स से कहते हैं, ‘खटोला गाना नहीं गा सकता। ठीक है, सरकार ने मना कर दिया है, दूसरे लोग गाएंगे। आज मैं खटोला गाना नहीं गाऊंगा, आप गाओ।’ इसके बाद मासूम शर्मा खुद इस गाने की एक लाइन गाते हैं और उनके पीछे पब्लिक गाना शुरू कर देती है। हालांकि, जैसे ही वह एक लाइन गाते हैं, पुलिस मासूम शर्मा के हाथ से माइक छीन लेती है। एक अन्य वीडियो में पुलिस लोगों से घर जाकर म्यूजिक बंद करने के लिए कहती नजर आ रही है और समय खत्म होने का हवाला दे रही है।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की इज्जत हुई नीलाम, बलूतिस्तान का साथ देगा अब यह देश, मुकाबला आर-पार का होगा!

Zohaib Naseem
About the Author

Zohaib Naseem

I am an experienced anchor, producer, and content writer with a strong background in the media industry. Having worked with national channels, I bring a deep understanding of creating engaging and impactful content. My creative approach and professional expertise have helped me establish a solid reputation in the field of broadcasting and media production.

Start a Conversation