औरंगजेब की कब्र महाराष्ट्र से जाएगी हटाई, नितेश राणे ने मचाया हड़कंप, मच सकता है बवाल! - Times Bull
G o o g l e Preferences

औरंगजेब की कब्र महाराष्ट्र से जाएगी हटाई, नितेश राणे ने मचाया हड़कंप, मच सकता है बवाल!

Zohaib Naseem
March 13, 2025 at 4:43 PM IST · 1 min read

मुंंबई: महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने औरंगजेब (Aurangzeb) विवाद में एक बार फिर ऐसा बयान दिया है जिससे महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल आ गया है. कोंकण में एक जनसभा को संबोधित करते हुए नितेश राणे ने कहा कि “हमारे सरकार के मुखिया की भी औरंगजेब की कब्र को लेकर यही मानसिकता है. हम तैयार हैं. हम पत्रकारों को नहीं बताएंगे कि हम कब्र कब हटाएंगे. नितेश राणे ने कहा, “जब भी हमने शिवाजी महाराज के किलों पर अतिक्रमण हटाया, तो सबसे पहले अतिक्रमण को ध्वस्त किया और फिर ब्रेकिंग न्यूज दी, मैं हिंदू समाज को आश्वस्त करना चाहता हूं कि इसके (औरंगजेब की कब्र) लिए कार्यक्रम होगा, जरूर होगा.. जो तय हुआ है.. वो होगा.

सुरक्षा बढ़ाई जाएगी

सरकार के पास 5 साल हैं. हम अभी पिच पर आए हैं, हमें शतक लगाना है.” मंत्री नितेश राणे ने विवादित बयान देते हुए कहा, ”मैंने सुना है कि औरंगजेब की कब्र की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. जितनी सुरक्षा बढ़ाई जाएगी, उस (कब्र) कार्यक्रम को आयोजित करने में उतना ही मजा आएगा.” उन्होंने कहा कि हमारे पत्रकार मित्र पूछते हैं कि नितेश राणे जी कब्र कब खोलेंगे? वो आपको कब्र खोलते समय नहीं बताएंगे…बच्चे का जन्मदिन है, नामकरण संस्कार के लिए बुलाएंगे क्या. उन्होंने आगे कहा कि जब भी हमने (शिवाजी महाराज के) किलों पर अतिक्रमण हटाया, क्या हमने पत्रकारों से कहा था कि सुबह 5 बजे कैमरा लेकर आओ?

ज्यादा जानकारी नहीं दूंगा

हमने नहीं बताया, है न…पहले हमने उसे तोड़ा और फिर आपको ब्रेकिंग न्यूज दी…ये याद रखना. इसलिए मैं हिंदू समाज को भरोसा दिलाता हूं कि मैं अभी आपको इस संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं दूंगा, चाहे पत्रकार कितना भी मेरी गर्दन पर बैठ जाएं, मेरे मुंह के सामने माइक लगा दें. लेकिन जो तय हुआ है वो होगा. एक दिन इसके (औरंगजेब की कब्र) लिए कार्यक्रम होगा, ये मैं भरोसा दिलाता हूं आप। नितेश राणे ने कहा कि हमें यहां स्वराज्य रक्षक शिवाजी महाराज की यादों की जरूरत है, महाराष्ट्र में स्वराज के विचारों की जरूरत है। हमें ऐसी गंदगी नहीं चाहिए, औरंगजेब टीपू सुल्तान जैसी गंदगी नहीं चाहिए।

ये भी पढ़ें: CM स्टालिन को हिंदी से हुई नफरत, फिर लिखा… भगवा नीति कर रही सरकार, केंद्र पर भड़के

Trending Now

10+ New Articles
📁 CATEGORIES