टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं, जिसके लिए दुनियाभर से उन्हें ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं। कैप्टन कूल ने अपने क्रिकेट करियर में कई बड़े कारनामे किए हैं और उनके कई रिकॉर्ड्स तो ऐसे हैं जिन्हें तोड़ना नामुमकिन ही दिखाई देता है। भारतीय टीम ने एम एस धोनी की कप्तानी में 28 साल बाद वनडे विश्व कप के खिताब को अपने नाम किया था। इसी बीच वीरेंद्र सहवाग ने भी एक ख़ास ट्वीट के ज़रिए माही को जन्मदिन की बधाई दी।
वायरल हुआ ट्वीट
दरअसल, सोशल मीडिया पर पूर्व भारतीय खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग का एक ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसके ज़रिए उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की बधाई दी है। इस ट्वीट में सहवाग ने कुल 4 तस्वीरों को साझा किया है। इन तस्वीरों में वह महेंद्र सिंह धोनी के साथ नज़र आ रहे हैं। इस ट्वीट में उन्होंने नंबर 7 का महत्व बताते हुए बेहद दिलचस्प अंदाज़ में एम एस धोनी को जन्मदिन की बधाई दी है।
इस ट्वीट में सहवाग ने लिखा है कि भगवान सूर्य के पास उनके दिव्य रथ को खींचने के लिए 7 घोड़े मौजूद हैं, ऋग्वेद में संसार के 7 भागों, 7 ऋतुओं और 7 गढ़ों के बारे में ज़िक्र किया गया है। संगीत में सुरों की संख्या भी 7 ही होती है, शादी में 7 फेरे ही लिए जाते हैं और दुनिया में 7 अजूबे हैं।
साथ ही साथ, 7वें महीने के 7वें दिन टॉप मैन महेंद्र सिंह धोनी का जन्म हुआ, उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं। वीरेंद्र सहवाग के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।भारतीय टीम के लिए महेंद्र सिंह धोनी और वीरेंद्र सहवाग ने साथ में कई मैच खेले हैं और दोनों को लेकर कई खबरें सामने आती रही हैं।
The Sun God has 7 horses to pull his heavenly chariot.
In the Rigveda there are 7 parts of the world, 7 seasons & 7 fortresses
7 basic musical notes
7 pheras in a marriage
7 wonders of the world
And on
7th day of 7th month- Birthday of a top man @msdhoni , #HappyBirthdayDhoni . pic.twitter.com/ZZwXBT5mLV— Virender Sehwag (@virendersehwag) July 7, 2023