Rohit Sharma Record: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के नाम ओडीआई क्रिकेट में 264 रनों का सबसे बड़ा स्कोर दर्ज है। मगर अब यह रिकॉर्ड ज्यादा समय तक सुरक्षित नहीं है।
Rohit Sharma 264 Runs: रोहित शर्मा के नाम वनडे क्रिकेट के एक ही मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है। साल 2014 में रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ 173 गेंदों में 264 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने कुल 33 चौके और 9 छक्के भी लगाए थे। उनका 264 रनों का रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ सका है। मगर अब तीन ऐसे बल्लेबाज हैं जो यह कारनामा कर सकते हैं।
1. Suryakumar Yadav ( सूर्यकुमार यादव )
सूर्यकुमार यादव मॉर्डन डे क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक हैं। लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट में उनका प्रर्दशन बेहद शानदार रहा है। उनको क्रीज पर सेट होने के लिए मात्र एक गेंद की ही जरूरत होती है। टी 20 क्रिकेट में जहां कोई बल्लेबाज आसानी से एक शतक नहीं लगा पाता है, वहीं उन्होंने अब तक 3 शतक जड़ दिए हैं। हालांकि अभी तक उन्होंने ओडीआई क्रिकेट में एक भी शतक नहीं लगाया है। मगर सभी जानते हैं कि जिस दिन वह ओडीआई में शतक लगाएंगे, उस दिन 264 क्या तिहरा शतक भी बन सकता है।
2. Shubman Gill ( शुभमन गिल )
शुभमन गिल भारतीय क्रिकेट के वो उभरते हुए सितारे हैं, जो कभी भी कुछ भी कर सकता है। गिल ने क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट में शतक जड़ रखा है। वहीं ओडीआई क्रिकेट की बात करें तो इस फॉर्मेट में उनके नाम एक दोहरा शतक भी दर्ज है। उन्होंने
इसी साल न्यूजीलैंड के मात्र 149 गेंदों में अपना शानदार दोहरा शतक जड़ा था। गिल ने इस पारी के दौरान 149 गेंदो में 19 चौके और 9 छक्कों की मदद से 208 रन बनाए थे। इसी को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा सकता है कि रोहित शर्मा का रिकॉर्ड अब ज्यादा दिनों तक सुरक्षित नहीं है।
3. Harry Brook ( हैरी ब्रुक )
ओडीआई में रोहित का रिकॉर्ड तोड़ते वाले तीसरे बल्लेबाज हैरी ब्रुक हो सकते हैं, जिन्होंने अभी तक अपनी बल्लेबाजी से सबको अपना दिवाना बना रखा है। ब्रुक ने वैसे तो अभी तक लिमिटेड ओवर के फाॅर्मेट में कोई बड़ा शतक नही लगाया है लेकिन उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में चार शतक जरूर जड़े हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनका औसत करीब 74 का है, जो कोई मामूली बात नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने हाल ही में आईपीएल में भी शानदार शतक जड़ा था। जिससे यह अनुमान लगाया जा सके है कि वह जल्द ही रोहित को पीछे छोड़ सकते हैं।