मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या का करियर किया बर्बाद! रोहित शर्मा की लॉटरी लगना तय, जानें

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे बुरा प्रदर्शन करने वाली मुंबई इंडियंस इस बार अपनी गलतियों में सुधार करना चाहती है। खिताबी मैच से पहले चर्चा है कि मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा से बड़ी उम्मीद हैं, जो उन्हें रिलीज की बजाय रिटेन कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो फिर हार्दिक पांड्या के लिए बड़ा झटका साबित होगा। आखिरी मैच में नीता अंबानी और रोहित शर्मा को कुछ गुफ्तगू करते देखा गया था, जिससे लग रहा कि कुछ बड़ा होने वाला है।

सोशल मीडिया पर फैंस का एक बड़ा तबका रोहित शर्मा को फिर से एमआई का कप्तान बनाने की मांग भी कर रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि मुंबई इंडियंस बैकफुट पर आते हुए रोहित शर्मा को टीम की कमान फिर से दे सकती है। अगर ऐसा हुआ तो फिर हार्दिक पांड्या के लिए बड़ा झटका होगा। हालांकि, अभी आधिकारिक रूप से किसी ने कुछ नहीं कहा है। मीडिया की खबरों में इस तरह की बातें चल रही हैं।

रोहित बनें कप्तान तो क्या करेंगे पांड्या?

आईपीएल साल 2025 के लिए अगर मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को टीम का कप्तान बनाया तो फिर हार्दिक पांड्या क्या करेंगे, यह बड़ा सवाल बना हुआ है। कुछ क्रिकेट के जानकारों की मानें तो ऐसी स्थिति में हार्दिक पांड्या टीम में बने रहेंगे वे बतौर ऑलराउंडर खेलेंगे। उन्हें टीम क उप कप्तानी सौंपी जा सकती है।

इससे पहले वे गुजरात टाइटंस के दो सीजन में कप्तान रहे, जिसमें उनकी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था। गुजरात को उन्होंने एक आईपीएल खिताब भी जितवाया था। इसके बाद मुंबई इंडियंस ने उन्हें गुजरात टाइटंस से ट्रेड कर अपना कप्तान बनाया। इस फैसले का जमीं से लेकर सोशल मीडिया तक पर खूब विरोध किया गया। विरोध इतना अधिक कि सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म पर मुंबई इंडियंस को अनफॉलो तक कर दिया।

इस सीजन में मुंबई ने किया शर्मनाक प्रदर्शन

आईपीएल के 17वें सेशन में मुंबई इंडियंस ने काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया, उसे अपने कोटे के 14 मैचों में कुल 4 ही जीत मिली। प्वाइंट टेबल में 8 अंक के साथ वो सबसे नीचे रही, जिससे फैंस का दिल भी टूट गया। फैंस ने इसके लिए हार्दिक पांड्या की कप्तानी को जिम्मेदार माना। पांड्या ने पूरे सीजन में बल्लेबाजी व गेंदबाजी के साथ-साथ कप्तान के रूप में भी कोई करिश्मा नहीं किया।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow