मॉडर्न लाइफ स्टाइल की वजह से भी महिलाओं को समय पर पीरियड न आने की समस्या हो गई है। ऐसे तो मासिक धर्म का साइकिल हर 28-35 से दिनों के अंदर तक का होता है। लेकिन कभी कभी यह चक्र टाइम पर न आकर कभी पहले तो कभी बाद में आता है, जिसे हम अनियमित पीरियड्स कहते हैं। अगर आप भी अनियमित पीरियड से परेशान हैं तो आप भी कुछ घरेलू नुख्से को अपना सकते हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –
दालचीनी पानी
अनियमित पीरियड्स की समस्या से छुटकारा पाने में दालचीनी काफी कारगर साबित हो सकती है। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पीरियड्स को सही समय पर लाने में मदद करते हैं। इसके लिए आप एक गिलास गुनगुने दूध में आधा चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर नियमित रूप से इसका सेवन कर सकते हैं।
अदरक पानी
अनियमित पीरियड्स को ठीक करने के लिए अदरक का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो पीरियड्स को सही समय पर लाने में मददगार होते हैं। इसका सेवन करने के लिए एक गिलास पानी में अदरक का एक छोटा टुकड़ा उबालें। अब इस पानी को छान लें और इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। आप इस ड्रिंक का सेवन रोज सुबह कर सकते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से आपको जल्द राहत मिल सकती है।
गुड़ का सेवन
अनियमित पीरियड्स की समस्या को ठीक करने में गुड़ बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह मासिक धर्म चक्र को विनियमित करने के साथ-साथ गर्भाशय की ऐंठन को कम करने में भी मदद करता है। इसके लिए आप रोजाना गुड़ का एक टुकड़ा अपने भोजन के साथ या दूध में मिलाकर सेवन कर सकते हैं।
सेब का सिरका
अगर आपको अनियमित पीरियड्स की समस्या है तो आप सेब के सिरके का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके सेवन से हार्मोन को नियमित करने में मदद मिल सकती है. सेब का सिरका न केवल मासिक धर्म चक्र को विनियमित करने में प्रभावी है, बल्कि वजन घटाने, रक्त शर्करा और इंसुलिन के स्तर को नियंत्रित करने में भी मदद कर सकता है।










