Weather Forecast: फिर टूटेगी आसमानी आफत,इन राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Snehlata Sinha6 min read

Weather Forecast: जुलाई का महीने अब आखिरी पड़ाव में चल रहा है,जो मानसूनी बारिश के लिहाज से बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. मानसूनी बारिश ने इस महीने में देश के हर हिस्सों को भिगोया है,जिससे जगह-जगह पानी भरा हुआ है. कई इलाकों में तो भारी बारिश होने से फसलें डूब गई,जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ. देर रात भी उत्तर भारत के कई इलाकों में झमाझम बारिश होने से सड़कों पर पानी भर गया. सड़कों पर जलभराव होने से यातायात बाधित हुआ,जिससे राहगीरों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा.

पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड़ के मैदानी हिस्सों में रविवार सुबह से बादलों की आवाजाही के बीच सूरज की लुका-छुपी का दौर जारी है,जिससे हर कोई परेशान है. दक्षिण भारत के केरल,तमिलनाडु और कर्नाटक के कई इलाकों में बादलों की गरज के साथ बारिश होने से तापमान काफी नीचे लुढ़क गया,जिससे लोगों भीषण गर्मी से राहत मिली. इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है.

Read More: 13MP सेल्फी कैमरा में आने वाले इस Redmi 5G फोन के गिरे दाम,आज ही तुरंत करें ऑर्डर

Read More: 1 अगस्त से बदलेंगे बड़े नियम,LPG सिलेंडर होगा सस्ता,HDFC और गूगल मैप भी लेंगे यह फैसला

इन हिस्सों में होगी झमाझम बारिश

आईएमडी के अनुसार,पूर्वी मध्य प्रदेश,विदर्भ,ओडिशा,छत्तीसगढ़,तटीय कर्नाटक और पश्चिमी मध्य प्रदेश में तेज बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है. इसके साथ ही कोंकण,गोवा,पूर्वी राजस्थान,दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और उत्तराखंड में भी बारिश होने की संभावना जताई गई है. महाराष्ट्र के तटीय हिस्सों में तेज बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है.

इसके अलावा उत्तराखंड में भारी बारिश से तबाही का मंजर देखने को मिल सकता है. लगातार हो रही बरसात से गुजरात में नदियों का जल स्तर ऊफान पर है,जहां एक बार फिर झमाझम बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है. भारी बारिश होने से जनजीवन अस्तव्यस्त हो सकता है. उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश,अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से लेकर उत्तर-पश्चिमी हिमाचल प्रदेश और दक्षिण हरियाणा में तेज बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. तेलंगाना,दक्षिण छत्तीसगढ़,पूर्वी एमपी और सिक्किम में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है.

इन राज्यों में टूटेगी आसमानी आफत

आईएमडी के मुताबिक,आगामी 24 घंटे बाद पूर्वी राजस्थान,मध्य प्रदेश,विदर्भ,छत्तीसगढ़ और पश्चिमी हिमालय के कुछ हिस्सों में तेज बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है. इसके साथ ही उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल,सिक्किम,ओडिशा और कोंकण और गोवा में तेज बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. इसके साथ ही अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई हिस्सों में तेज बारिश होने की उम्मीद जताई गई है.

Read More: Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर आई बुरी खबर! दाम सुनकर छूट जाएगा पसीना

Read More: Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर आई बुरी खबर! दाम सुनकर छूट जाएगा पसीना

झारखंड,पश्चिम बंगाल,पूर्वोत्तर भारत ,ओडिशा के कई इलाकों में तेज बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश,दिल्ली,पंजाब और हरियाणा में भी तेज बारिश की संभावना जताई है. मध्य महाराष्ट्र,मराठवाड़ा,तेलंगाना,केरल,लक्षद्वीप और गुजरात में भी तेज बारिश हो सकती है.

Latest News

Snehlata Sinha

I began my journey in media with Radio Dhamal,where I honed my skills in radio broadcasting. After that,I spent two years at News24 and E24,gaining valuable experience…