Tamannaah Bhatia Bold Look: स्त्री 2 (Stree 2) में अपने हुश्न का जलवा बिखेरने वाली अदाकारा तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) का परचम न केवल बॉलीवुड मूवी इंडस्ट्री में लहरा रहा है,बल्कि साउथ इंडस्ट्री में भी इनका बोलबाला है। एक्ट्रेस अक्सर अपनी तस्वीरों को भी फैन्स के संग सोशल मीडिया में शेयर करती रहती है। इनकी फोटोज देख के एक बात तो तय हो जाती है कि चाहे वेस्टर्न लुक हो या इंडियन एक्ट्रेस अपना जलवा बिखेरने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। दोनों ही लुक्स में उन्हें हसीन दिखना बखूभी आता है।
ऐसे में एक्ट्रेस यूथ के लिए भी इंस्पिरेशन हैं कि काम के साथ खुद की फिटनेस पर भी कैसे काम किया जा सकता है। कर्वी बॉडी शेप की एक्ट्रेस वेस्टर्न ड्रेस में अपनी बॉडी को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। अगर आप भी इन लुक्स को ट्राई करना चाहती हैं,तो एक नजर जरा इन फोटोज में भी डालिये।
View on Instagram
Tamannaah Bhatia का पर्पल बैकलेस गाउन
View on Instagram
तमन्ना भाटिया के इस पर्पल बैकलेस ड्रेस की जितनी तारीफें की जाएं उतनी कम है क्योकि एक्ट्रेस वाकई में काबिले तारीफ लग रही हैं। एक्ट्रेस ब्रांड Shiseido का प्रमोशन करने पहुंची थीं। जहाँ उन्होंने इस लुक को ट्राई किया था। ड्रेस की ख़ूबसूरती को बढ़ाने के लिए उन्होंने लाइट मेकअप भी कैरी किया। साथ ही साथ इसमें इनके बाल भी खुले हुए हैं। रेड चीक्स के साथ एक्ट्रेस बड़ी ही बोल्ड और गेलमरस दिखाई दे रही हैं।
व्हाइट शर्ट विथ ब्लू पैंट कॉम्बिनेशन
View on Instagram
तमन्ना भाटिया का व्हाइट शर्ट विथ ब्लू पैंट कॉम्बिनेशन काफी ज्यादा यूनिक,क्लासी और रिफ्रेशिंग लग रहा है। वहीं,इस लुक की खास बात ये है कि इसे इवेंट से लेकर किसी फंक्शन तक में इजली कैरी किया जा सकता है। लुक की ख़ूबसूरती को बढ़ाने के लिए उन्होंने स्माल नेकलस भी कैरी किया है। न्यूड मेकअप लुक रखने की एक्ट्रेस ने भरपूर कोशिश की है। जो बिलकुल नेचुरल और फ्लॉलेस लुक दे रहा है। ऐसे में एक बार आप भी तमन्ना भाटिया के इस वेस्टर्न ड्रेस को ट्राई जरूर करें।
तमन्ना भाटिया का ब्राउन पैंट शूट
View on Instagram
अगर आप भी ऑफिस गोइंग गर्ल हैं और वेस्टर्न वियर को पहन अपने स्टाइल को फ्लॉन्ट करना चाहती हैं तो एक्ट्रेस के इस ब्यूटीफुल लुक को ट्राई कर सकती हैं। ड्रेस की ख़ूबसूरती में चार चाँद लगाने के लिए इन्होनें स्टेटमेंट इयररिंग भी पहनें हैं। सटल मेकअप में एक्ट्रेस डॉल लग रही हैं। साथ ही बालों को ओपन रख इनकी ख़ूबसूरती बखूभी सामने आ रही है।
ब्लैक ऑउटफिट
View on Instagram
एक्ट्रेस का ये ब्लैक ऑउटफिट आप इजली किसी कॉकटेल पार्टी या वेस्टर्न ड्रेस थीम की पार्टी में कैरी कर सकते हैं। एक्ट्रेस का ये लुक काफी ज्यादा यूनिक है। ये ऑउटफिट magdabutrym के द्वारा डिज़ाइन किया गया है। वहीं,ज्वेलरी की बात करें तो इस ड्रेस में एक्ट्रेस ने कोई जूलरी कैरी नहीं की है। लाइट मेकअप के साथ खुले बाल लुक में चार चाँद लगा रहे हैं।
शिमरी ऑउटफिट
View on Instagram
एक्ट्रेस का शिमरी ऑउटफिट वाकई काबिले तारीफ लग रहा है। ये हर यंग आउटगोइंग गर्ल को एक बार तो जरूर किसी फंक्शन में ट्राई करना चाहिए। तमन्ना की शिमरी ब्लैक एन्ड व्हाइट ड्रेस को falgunishanepeacockindia के द्वारा डिज़ाइन किया गया है। लुक को फ्लॉन्ट करने के लिए इन्होनें हूप्स भी पहनें हैं। एक्ट्रेस ने ड्रेस के साथ सेटल मेकअप कर रखा है,जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
