Monsoon Update: रहिए तैयार, प्रचड़ गर्मी के बीच इस दिन मॉनसून देगा दस्तक! इन राज्यों में झमाझम बारिश की भविष्वाणी

By

Sarita

नई दिल्ली। इस समय लोग गर्मी की मार झेलते (Weather Forecast) हुए नजर आ रहे हैं। भारत के ज्यादातर राज्यों में इन दिनों भयंकर गर्मी (Monsoon Update) पड़ रही है। भीषण गर्मी ने लोगों का जीना बेहाल कर रखा हुआ है। गर्मी की वजह से लोग उबलते हुए नजर आ रहे हैं।

हालांकि, मौसम विभाग की मानें तो मॉनसून (Monsoon 2024) कुछ ही दिनों में दस्तक देने वाला है, जिसके बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगा। वहीं दूसरी तरफ से अंडमान और निकोबार में 19 से 21 मई के बीच मॉनसून ने दस्तक दे दी है। IMD का कहना है कि इस बार मॉनसून अच्छी बारिश के आसार हैं।

फिलहाल, दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के ज्यादातर राज्यों में इन दिनों प्रचड़ गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ समेत कई राज्यों में लू को लेकर रेड़ अलर्ट जारी कर दिया है।

मौसम विभाग की मानें तो अगले पांच दिनों में भीषण गर्मी की लहर देखने को मिल सकती है। देश के कई जगहों पर तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है।

आईएमडी ने 28 मई तक दिल्ली में गंभीर हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी. इस हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 43 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

आपके शहर में कब मॉनसून देगा दस्तक

मौसम विभाग के अनुसार, 1 जून तक पुडुचेरी, तमिलनाडु और केरल में मॉनसून की एंट्री हो सकती है। वहीं, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में, कर्नाटक, असम, त्रिपुरा और गोवा में 5 जून तक मॉनसून दस्तक दे सकता है। 15 जून के आसपास बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में मॉनसून के पहुंचने की संभावना है। 20 जून तक मॉनसून उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में दस्तक दे सकता है।

यहां होगी जमकर बारिश

आईएमडी के अनुसार, बिहार के कुछ इलाकों में बारिश होने की आशंका जताई गई है। जमुई, बांका, भागलपुर और मुंगेर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है। तटीय और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक के तमाम शहरों में झमाझम बारिश होने की संभावना जताई गई है। तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश होने की उम्मीद जताई है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, झारखंड, बंगाल और कर्नाटक में तेज आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।

Sarita के बारे में
Sarita Sarita Singh brings over 8 years of media experience to Timesbull.com. From crime to entertainment, her writing captivates readers. Her journey started small, then blossomed at Rajasthan Patrika, India.com, and News 24 Digital. Now, she thrives on diverse content creation at Timesbull.com. A master storyteller, Sarita's future shines bright. Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow