IMD weather update: राजधानी दिल्ली में लगातार हो रही बारिश की वजह से पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। यमुना का जलस्तर बढ़ने पर डूबे क्षेत्र के घरों और दुकानों में पानी घुस गया है। लोगों के बीच अफरा – तफरी का माहौल बना हुआ है। कई जगह तो बाढ़ और बादल फटने की घटना ने तबाही मची हुई है। इस साल सबसे ज्यादा गुजरात, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश देखने को मिली है। बारिश की वजह से हिमाचल में कई लोगों की जाने भी चली गई हैं। वहीं, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में अभी भी बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश की वजह से लोगों का जीना हराम हो गया है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने देश के कई इलाकों में बिजली की चमक के साथ भारी वर्षा की चेतावनी जारी कर दी है। तो आईये एक नजर डालते हैं आने वाले दिनों में किन – किन जगहों पर बारिश का भयंकर रूप देखने को मिलेगा।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मेघालय के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। IMD के मुताबिक आज यानी 13 जुलाई को मेघालय के कई इलाको में भारी बारिश हो सकती है।
#RedAlert: #Meghalaya is under a red alert as extremely heavy rainfall (more than 204.4 mm) on 13th July.
Stay safe! #WeatherWarning #RainfallRisk #monsoon #Monsoon2023@moesgoi@DDNewslive@airnewsalerts@ndmaindia pic.twitter.com/A9CzSyfpnX
— India Meteorological Department (@Indiametdept) July 13, 2023
मौसम विभाग के मुताबिक, असम में 13 से 14 जुलाई के दौरान भारी बारिश देखने को मिल सकती है। असम में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।
#OrangeAlert: #Assam likely to get heavy to very heavy rainfall (115.6 to 204.4 mm) during 13th to 14th July.
Stay safe! #WeatherAlert #HeavyRainfallAlert #Monsoon2023 #Assamweather #WeatherUpdate @moesgoi@DDNewslive@airnewsalerts@ndmaindia @GuwahatiRmc pic.twitter.com/4mqmN5uGf4
— India Meteorological Department (@Indiametdept) July 13, 2023
उत्तरप्रदेश में भी 13 से 14 जुलाई के दौरान भारी से बहुत भारी होने की संभावना है। यहां भी ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।
#OrangeAlert: #UttarPradesh likely to get heavy to very heavy rainfall (115.6 to 204.4 mm) during 13th to 14th July.
Stay safe! #WeatherAlert #HeavyRainfallAlert #Monsoon2023 #UPRain #UPweather @moesgoi@DDNewslive@airnewsalerts@ndmaindia@CentreLucknow pic.twitter.com/nvIad3Q8BX
— India Meteorological Department (@Indiametdept) July 13, 2023
उप-हिमालयी, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 13 और 14 जुलाई को भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। यहां पर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।
#RedAlert: Sub-Himalayan #WestBengal & #Sikkim are gearing up for heavy to very heavy rainfall (more than 204.4 mm) on 13th and 14th July.
Stay safe! #RainfallAlert #preparedness #staysafe #Monsoon #Monsoon2023 @moesgoi@DDNewslive@airnewsalerts@ndmaindia@gangtokmet pic.twitter.com/Z4LAbV8LzR
— India Meteorological Department (@Indiametdept) July 13, 2023
उत्तराखंड में 15 से 17 जुलाई के दौरान भारी से बहुत भारी होने की संभावना जताई गई है। भारी बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।
#OrangeAlert: #Uttarakhand likely to get heavy to very heavy rainfall (115.6 to 204.4 mm) during 15th to 17th July.
Stay safe! #WeatherAlert #HeavyRainfallAlert #Monsoon2023 #Uttarakhandrain #uttarakhandweather@moesgoi@DDNewslive@airnewsalerts@ndmaindia pic.twitter.com/WXXmIuFfkf
— India Meteorological Department (@Indiametdept) July 13, 2023