WEATHER ALERT: आंधी से गिरेंटे पेड़ टूटेंगे खंभे, IMD ने इन राज्यों में दी भयंकर बारिश की चेतावनी

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः भारत के ज्यादातर इलाकों में सूरज की तपिश ने धरती को आग की भट्टी बना दिया है, जिससे तापमान लगातार बढ़ने से लोगों का पसीना छूट रहा है। हालात इतने खराब हैं कि लोग गर्मी से बचाव को छाता लेकर निकलना मुनासबि समझ रहे हैं। कई शहरों और राज्यों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है, जिससे हर कोई काफी परेशान होता दिख रहा है।

उत्तर भारत के तमाम हिस्सों में गर्म लू के थपेड़ों ने लोगों का जीना ही हराम कर दिया है। दक्षिण भारत के राज्यों में अब मानसून तेजी से आगे की तरफ बढ़ रहा है। दूसरी तरफ केरल और तमिलनाडु में मामूली बारिश होने से तापमान में थोड़ी गिरावट जरूर देखी गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश होने की उम्मीद जताई है।

इन हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार,पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद जताई गई है। र्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बादलों की गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। पूरे उत्तर प्रदेश में तेज सतही हवाएं 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार जताए गए हैं।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर लू चलने की उम्मीद है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर आंधी, बिजली व तेज हवाएं चलने की उम्मीद जताई गई है। 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना जताई गई है।

राजस्थान के कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया जाएगा। जैसलमेर में 47.5 डिग्री, जोधपुर में 47.4 डिग्री और जालौर में 47.3 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इससे यहां भीषण गर्मी का दौर जारी रहने की उम्मीद है।

इन इलाकों में जमकर बरसेंगे बदरा

आईएमडी के अनुसार, केरल में मानसून से से पूर्व बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। इतना नहीं शुक्रवार को राज्य में दो जगह रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। राज्य के कुछ हिस्सों में बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ बारिश होने की उम्मीद जताई गई है।

आईएमडी ने एर्णाकुलम और त्रिशूर जिलों के लिए भी बारिश का रेड अलर्ड जारी कर दिया गया है। इसके अलावा पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow