heavy rain
heavy rain

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश सहित आसपास के राज्यों में इन दिनों मौसम का मिजाज करवट बदलता जा रहा है, जिसेस कहीं तापमान में गिरावट तो कहीं बादलों की आवाजाही कौ दौर देखने को मिल रही है। दिल्ली एनसीआर सहित पश्चिमी यूपी में आज भी आसमान में बादल छाए रहे, जिससे तापमान काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई।

दो दिन पहले उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश होने से चिलचिलाती गर्मी से राहत जरूरी मिली। पूर्वोत्तर प्रदेशों में भी खराब मौसम लोगों की मुसीबत बना हुआ है। दक्षिण भारत के तमाम इलाकों में तापमान बढ़ने से गर्मी का स्तर हाई हो गया है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई इलाकों में आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।

इन हिस्सों में जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

आईएमडी के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में मौसम काफी बदलता जा रहा है, जिससे आसमान में बादल छाए छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने तमाम इलाकों मे बारिश की संभावना जारी कर दी गई है। राजधानी में आने वाले दिनों में आंधी और गरज के साथ तेज बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा यूपी से सटे बिहार के करीब 20 जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा कई हिस्सों में तेज धूप खिली रहेगी। 27 मई को दक्षिण बिहार के कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद और नालंदा में में तेज बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। सुबह सीतामढ़ी, बेगूसराय, जमुई, दरभंगा, समस्तीपुर में आंधी के साथ बारिश का दौर देखने को मिला।

यहां भी होगी तेज बारिश

आईएमडी के अनुसार, झारखंड में एक बार फिर से मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल है। बारिश के बाद एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। सभी जिलों में तापमान बढ़ने की संभावना है। तापमान बढ़कर 41 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज की जा सकती है। हरियाणा पंजाब में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। यहां गरज चमक के साथ आंधी पूर्वानुमान की उम्मीद जताई है।

यह खबरें भी पढ़ें

मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। दैनिक जागरण न्यूज पेपर से...

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *