IPL 2023 से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


ताजा खबरें पढ़ने के लिए Telegram join करें

Weather Alert: गिरेगी बिजली और गरजेंगे बादल, आईएमडी ने पहाड़ों पर बर्फबारी तो इन राज्यों में दी तेज बारिश की चेतावनी

weather alert

नई दिल्लीः उत्तर भारत में अब मौसम का मिजाज तेजी से बदलता जा रहा है, जिससे कहीं बारिश तो कहीं शीतलहर का कहर देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के तमाम हिस्सों में लगातार बर्फबारी दर्ज की जा रही रही है, जिससे तापमान में काफी गिरावट देखने को मिल रही है। हरियाणा और पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में दिनभर धूप खिलने के साथ बादलों की आवाजाही का दौर जारी रहा है।

Kajal Raghwani को बाहों में भरकर Pawan Singh ने तोड़ी रोमांस की सभी हदें, किसिंग सीन से मचा हड़कंप

जल्द ही लॉंच होने जा रहीं है माईलेज किंग Hero HF Deluxe, जाने क़ीमत

मात्र 17000 की कम क़ीमत पर घर ले जायें माईलेज किंग कहे जाने वाली Hero HF Deluxe, पढ़े पूरी जानकारी

देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह से ही धूप निकलने से तापमान काफी ऊपर पहुंच गया, जिससे लोगों ने गर्म कपड़े निकाल मौसम का आनंद लिया। वहीं, कुछ मैदानी हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने से तापमान में काफी बदलाव दर्ज किया गया। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) के मुताबिक, देश के कई हिस्सों में बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।

अंधेरी रात में Aamrapali को बाहों में दबोच कर Nirahua ने लिया ऐसा चुम्मा की गाल हुआ लाले लाल, वीडियो देख मचा बवाल

बेडरूम में बंद होकर Kajal Raghwani तो कभी Aamrapli संग Nirahua ने मनाया सुहागरात, लिया ऐसा चुम्मा नकल गई चीख

बीच सड़क पर Nirahua से चिपक कर Aamrapli ने किया खूब रोमांस, वीडियो ने मचाया बवाल

इसे भी पढ़ेंः Pancard धारकों को लगा करारा झटका! जल्द नहीं कराया यह काम तो जाना होगा जेल

सिर्फ 25 हजार में खरीदें Hero Splendor बाइक, जानें कहां मिल रहा है ये ऑफर

  • इन हिस्सों में होगी गरज के साथ बारिश

आईएमडी के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश और बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 29 एवं 30 जनवरी को हल्की बारिश और बर्फबारी का प्रकोप देखने को मिल सकता है। इसके अलावा उत्तर भारत के मैदानी हिस्सों में गरज के साथ झमाझम बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।

  • दिल्ली में बिगडे़गा मौसम का मिजाज

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है, जिससे पहले आज दिनभर में आवाजाही का सिलसिला जारी रहा है। आसमान में बादल रहने से दिन में सर्दी का एहसास हुआ। आईएमडी के अनुसार आगे भी बादलों के आने जाने का दौर जारी रह सकता है।

मौसम में अधिकतम तापमान 22 एवं न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक रहने की चेतावनी जारी कर दी गई है। 29 जनवरी को बूंदाबांदी दर्ज की जा सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान कम होकर महज 17 डिग्री रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास देखने को मिल सकता है।

इसके बाद 30 और 31 जनवरी को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक ही रहने की संभावना है। राजधानी दिल्ली में जनवरी के महीने में अब कोहरे की संभावना नहीं है। उत्तर प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदलता दिख रहा है।

सुबह के समय कोहरा और आसमान में धुंध देखने को मिल सकती है। यूपी की राजधानी लखनऊ की बात करें तो आज (शनिवार), 28 जनवरी को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर् की जाने की संभावना है। यूपी राजधानी लखनऊ में 29 जनवरी तक मौसम साफ देखने को मिल सकता है।

जम्मू-कश्मीर के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। एक ट्रफ रेखा पंजाब से होते हुए हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश होते हुए विदर्भ तक जा रही है। पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आज, 28 जनवरी को पश्चिमी हिमालय तक पहुंचने की संभावना है। आगामी 24 घंटों के दौरान, 29 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश और हिमपात की चेतावनी जारी कर दी गई है। इसके अलावा पश्चिमी यूपी के जिला, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, बरेली, संभल, बागपत, मेरठ, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में भी मौसम खराब रहने की संभावना जताई है।

 

Share this Article
Exit mobile version