नई दिल्ली: भारत में ज्यादातर लोगों की सुबह की शुरुआत एक कप चाय से होती है। यह लोगों में काफी लोकप्रिय है और चाय के साथ सभी की अपनी खाने में अलग-अलग पसंद है। सुबह के वक्त कई लोग इसके साथ बिस्किट खाना पसंद करते हैं। लेकिन शाम के वक्त चाय के साथ ज्यादातर लोगों को स्नैक्स चाहिए होता है।
शाम की चाय के साथ हर किसी का कुछ अच्छा खाने का दिल करता है। इस भूख को इग्नोर नहीं किया जा सकता, इस वक्त हमें कोई ना कोई स्नैक्स खाने का मन होता है। आज हम आपके लिए कुछ बेहतरीन स्नैक्स के विकल्प लाए हैं। आप अब अपनी शाम की गर्मागर्म चाय के साथ इन स्नैक्स का लुफ्त उठा सकते हैं। यह काफी स्वादिष्ट होते हैं। साथ ही इन्हें घर पर बनाना भी बहुत आसान है। जो स्नैक्स आज हम आपको बताने जा रहे हैं, यह बच्चों से लेकर घर के बड़े लोगो तक को बहुत पसंद आने वाले हैं। इन्हें आप अपने खास मौकों पर भी बनाकर मेहमानों को खिला सकते हैं। इन स्नैक्स को बनाने में ज्यादा वक्त नहीं लगता है। आइए आपको बताते हैं चाय के साथ कौन से स्नैक्स का आनंद उठा सकते हैं।
शाम की चाय संग कचौरी –
आप अपने परिवार के साथ शाम की चाय संग कचौरी का लुफ्त उठा सकते हैं। कचौरी खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है और हर किसी की पसंदीदा होती हैं। इसके भीतर प्याज और दाल आदि की स्टाफिंग की जाती है आप इसे हरी चटनी के साथ सर्व सकते हैं।
शाम की चाय संग नमक पारे:
शाम की चाय का आनंद आप नमक पारे के साथ ले सकते हैं। इसको मैदा और नमक आदि का उपयोग करके बनाया जाता है। नमक पारे को घी में फ्राई किया जाता है। यह खाने में बहुत लजीज होता है और इसे बनाना भी बहुत सरल होता हैं।
शाम की चाय के साथ समोसा:
समोसा किसे पसंद नहीं होता और अगर यह चाय के साथ मिल जाए तब तो सोने पर सुहागा है। इसे बनाने में मटर, आलू, मैदा और मसालों का उपयोग किया जाता है। खाने में बहुत टेस्टी होता है और हर किसी का पसंदीदा होता है। बच्चे भी इसे खाने से मना नहीं करते। इसे आप आसानी से अपने घर में बना सकते हैं।
चाय संग फाफड़ा:
फाफड़ा वैसे तो जलेबी के साथ ज्यादातर सर्व किया जाता है। लेकिन आप इसे अपनी शाम की चाय के साथ स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं। इसे बनाने के लिए बेसन, काली मिर्च और अजवाइन का उपयोग किया जाता है। यह गुजरात में बहुत लोकप्रिय है।