Eclipse 2024: 2024 में चंद्र ग्रहण! जानें कब, कहां और किस तरह लगेंगे

Avatar photo

By

Snehlata Sinha

Eclipse 2024:वर्ष 2024 में पहला ग्रहण 25 मार्च 2024 को होने जा रहा है। इस साल का पहला प्रमुख खगोलीय घटना पूर्णिमा के रूप में देखी जाएगी। हिन्दू पंचांग के अनुसार, साल का पहला चंद्र ग्रहण होली के दिन, अर्थात 25 मार्च, 2024, सोमवार को होगा। इस वर्ष कितने ग्रहण हो रहे हैं और किस महीने हो रहे हैं, इन सभी प्रश्नों के उत्तर यहां जानें –

चंद्र ग्रहण 2024 कब होगा? पंचांग के अनुसार, वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को सुबह 10:24 बजे होगा। यह ग्रहण दोपहर 3:01 बजे खत्म होगा। माना जाता है कि यह ग्रहण 4 घंटे 36 मिनट तक रहेगा।

2024 में कितने ग्रहण होंगे? वर्ष 2024 में कुल 4 ग्रहण होंगे। जिसमें से पहला ग्रहण 25 मार्च को होगा, जो एक चंद्र ग्रहण होगा। इसके बाद, वर्ष का दूसरा ग्रहण 8 अप्रैल, 2024 को होगा, जो एक सूर्य ग्रहण होगा। वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण चंद्र ग्रहण के 14 दिन बाद होगा। जो भारत में नहीं दिखेगा। वर्ष का तीसरा ग्रहण चंद्र ग्रहण होगा। यह एक आंशिक चंद्र ग्रहण होगा जो 18 सितंबर को होगा। वर्ष का अंतिम और चौथा ग्रहण सूर्य ग्रहण होगा जो चंद्र ग्रहण के 14 दिन बाद होगा। यानी, वर्ष का अंतिम ग्रहण 2 अक्टूबर को होगा।

2024 में सूर्य ग्रहण कब होगा? वर्ष 2024 में कुल 4 ग्रहण होंगे। जिसमें दो चंद्र ग्रहण और दो सूर्य ग्रहण होंगे। वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण सोमवार, 8 अप्रैल को होगा। वर्ष का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को होगा, जो वर्ष का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण होगा।

वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण कहां दिखेगा? 2024 का पहला ग्रहण एक चंद्र ग्रहण होगा। यह भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए भारत में सुतक काल भी लागू नहीं होगा। साल का पहला चंद्र ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, अटलांटिक महासागर, उत्तर अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, प्रशांत महासागर और अन्य क्षेत्रों में दिखेगा। मार्च में होने वाला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।

Snehlata Sinha के बारे में
Avatar photo
Snehlata Sinha I am Snehalata Sinha, a lifestyle journalist with extensive experience in the field. Specializing in fashion, style, latest trends, Bollywood gossip, and beauty remedies, I began my career as an intern at News-24. However, for the past 5 years, I have been working with timesbull.com. My insights and updates will keep you informed and help you stylishly enhance your lifestyle. Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App