नई दिल्ली। कई बार ऐसा होता है कि अक्सर हमारे सीने में अचानक दर्द बढ़ जाता है। यह अक्सर हमारे साथ खाना खाते वक्त होता है, दरअसल ऐसा इसलिए होता है जब भी हम खाने का कोई बड़ा टुकड़ा या फिर ज्यादा गर्म खाना या भोजन खाते हैं, तो हमारे गले में फंस जाता है। जिसके तुरंत बाद हमें जलन और सीने में दर्द महसूस होने लगती है। यह बहुत सामान्य स्थिति है, लेकिन यह अगर अक्सर किसी के साथ होता है। जिसके बाद हम पानी पी लेते हैं, तो हमारा दूर दर्द दूर हो जाता है।
लेकिन कई बार यह दर्द समाने नहीं होते हैं, क्योंकि यह किसी और बड़ी बीमारी का संकेत हो सकते हैं, अगर खाना खाते वक्त दर्द हो रहा हैं तो यह भोजन की नली में सूजन एसिड बनाने या फिर हर्निया के लक्षण हो सकते हैं। ऐसे में आज हम बताएंगे कि इस दर्द का क्या कारण है और इसे कैसे निपट सकते हैं।
सीने में दर्द के कारण
स्ट्रेस या दबाव
खाने के दौरान सीने में दर्द हो सकता है, और पेट से खाना निगलने में परेशानी तब होती है जब आप बहुत गर्म और हार्ड खाना खाते हैं या पीते हैं, तो आपको यह दर्द होता है, दबाव और स्ट्रेस के कारण। भोजन नली में जलन होती है जो कि भोजन के नली में जलन पैदा करती है, तब दर्द हो सकता है। हफ्ते भर सकता है तब डॉक्टर को जरूर परामर्श लें।
रोजाना दवा खाने के चलते
रोजाना दवाई काने के कारण सीने में दर्द होती है। जब खाना लौटकर खाने की नली में वापस आती है जिसके कारण लोगों को खाने की दौरान सीने में जलन और दर्द होती है।
हाइटल हर्निया
यह एक तरह की समस्या है जो के कई हिस्सों में मांस पेशी उत्तक की सहायता से बाहर आने लगता है। पेट में दर्द थकान और मुंह का स्वाद बिगड़ जाता है।
इसोफेजियल मोटिलिटी डिसऑर्डर
यह इसोफेजियल मोटिलिटी डिसऑर्डर फूड पाइप की एक विकार है, जो खाना निगलने में दिक्कत देती है और दर्द का कारण बनती है। यह तब होता है जब भोजन की मांसपेशियां काम नहीं कर रही होती है और भोजन को मुंह से पेट तक ले जाने में दिक्कत महसूस करते हैं।
इसोफेजियल कैंसर
कुछ अवस्था में फूड पाइप में दर्द इसोफेजियल कैंसर के कारण होता है, खाना निगलने में परेशानी आम लक्षण हैं, इसके अलावा छाती में दर्द, आवाज भारी होना और खून बहना यह सभीइसोफेजियल कैंसर के लक्षण है जो समय के साथ बड़ते जाते हैं।