बीजेपी को नहीं मिलेगा बहुमत! योगेंद्र यादव ने बताया कितनी सीटों पर सिमट जाएगा एनडीए, जानें

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव अब आखिरी दौर में चल रहे हैं, जिसके केवल दो ही चरण बकाया रह गए हैं। छठे चरण की वोटिंग 25 मई 2024 को होनी है, जिसे लेकर सभी राजनीतिक दल एड़ी से चोटी तक जोर लगा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी जीत की हैट्रिक लगाने के लिए दिन रात एक किए हुए हैं, दूसरी तरफ विरोधी दल भी पूरी कोशिश में जुटे हैं। बीजेपी 400 पार के मिशन पर काम कर रही है।

दूसरी ओर इंडिया गठबंधन बीजेपी के 400 हार का दावा कर रहे हैं। दूसरी तरफ कुछ राजनीतिक विश्लेषक भी अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। इस बीच राजनीतिज्ञ विशेषज्ञ योगेंद्र यादव ने लोकसभा चुनाव परिणाम को लेकर चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है। भविष्यवाणी ऐसी जो बीजेपी सहित पूरे एनडीए की टेंशन बढ़ाने के लिए काफी है

योगेंद्र यादव ने किया बड़ा दावा

भारतीय राजनीति के चुनावी विश्लेषक योगेंद्र यादव ने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी घोषणा कर दी है। उन्होंने दावा किया की इस बार के चुनाव में लोगों में बीजेपी के प्रति स्थिरता कम दिखाई दे रही है। यूपी, हरियाणा, दिल्ली और पंजाब जैसे राज्यों में कई सीटों पर नुकसान होना तय है।

इतना ही नहीं कुछ सीटें फंसी हुई हैं, जहां बीजेपी को करारी टक्कर मिल रही है। योगेंद्र यादव ने बताया कि हां इतना जरूरी है कि दक्षिण भारत जैसे आंध्र प्रदेश और ओडिशा में कुछ सीटों का नुकसान हो सकता है। पूर्वोत्तर में भी बीजेपी के पास पाने के लिए ज्यादा कुछ नहीं लगता।

यह बातें उन्होंने एक यूट्यूब चुनाव पर अपने विश्लेषण में कही हैं। इस दौरान उन्होंन कहा कि कुल मिलाकर बीजेपी 300 पार नहीं होगी। आज के हालात में ऐसा लगता है कि एनडीए भी कुल मिलाकर 272 का आंकड़ा छूता नजर नहीं आ रहा है। कांग्रेस को कुछ सीटों का फायदा होने की उम्मीद है। यूपी में सपा को फायदा होने की संभावना बताई जा रही है।

छठे चरण में इतनी सीटों पर होगी वोटिंग

लोकसभा चुनाव में छठे चरण की वोटिंग 25 मई को होनी है, जिसपर हर किसी की नजरें टिकी हुई हैं। 8 राज्यों की 58 सीटों पर चुनाव होना है। इसमें राजधानी दिल्ली से लेकर जम्मू-कश्मीर तक की सीट शामिल है। यूपी की 14, बिहार की 8, हरियाणा की 10, दिल्ली की 7, पश्चिम बंगाल की 8, झारखंड की चार, ओडिशा की 6 और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर चुनाव है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow