Money Plant: घर के इस दिशा में रखें मनी प्लांट का पौधा! पैसों से भर जाएगी आपकी तिजोरी  - Times Bull
           

Money Plant: घर के इस दिशा में रखें मनी प्लांट का पौधा! पैसों से भर जाएगी आपकी तिजोरी 

Prakash Potnis August 12, 2024

Money Plant: पेड़-पौधे न सिर्फ आस-पास के माहौल को हरा-भरा और साफ-सुथरा रखते हैं, बल्कि इनका संबंध ग्रहों से भी होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कई पौधे घर में सकारात्मकता लाते हैं और घर से वास्तु दोष दूर करते हैं।

Also Read: विनेश फोगाट के समर्थन में उतरे सौरव गांगुली, कही ऐसी बात कि हर भारतीय का सिर होगा गर्व से चौड़ा

शास्त्रों के अनुसार शमी का पौधा शनि ग्रह से संबंधित है। केले का पौधा गुरु ग्रहण से और मनी प्लांट देवी लक्ष्मी और शुक्र से संबंधित है। शास्त्रों के अनुसार शुक्र को भौतिक सुख-सुविधाओं, विलासिता, धन-संपत्ति, वैभव और मान-सम्मान आदि का कारक ग्रह माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर में मनी प्लांट को सही दिशा में रखा जाए तो शुक्र के साथ-साथ देवी लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। आइए जानते हैं घर में मनी प्लांट को किस दिशा में रखना चाहिए।

मनी प्लांट की दिशा

Also Read: Armaan Malik को दिया Sana Makbul ने करारा जवाब, एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड को लेकर कहा था कि

मनी प्लांट जैसा कि इसके नाम से ही पता चल रहा है कि इस पौधे को घर में लगाने से धन-संपत्ति की कमी नहीं होती। वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट लगाने की दिशा बताई गई है। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप घर में मनी प्लांट को गलत दिशा में लगाते हैं तो घर का वास्तु दोष दूर होने की बजाय बढ़ जाता है। वास्तु के अनुसार मनी प्लांट को हमेशा घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इस दिशा के स्वामी भगवान गणेश हैं और इस पर शुक्र ग्रह की कृपा होती है। ऐसे में मनी प्लांट को दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाने से घर में मौजूद वास्तु दोष दूर हो जाता है।

Also Read: Shweta Tiwari की हो रही बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन Rekha से तुलना, सोशल मीडिया में वायरल हुआ ये वीडियो

मनी प्लांट के पास नहीं होने चाहिए ये पौधे

वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट की सही दिशा के साथ-साथ इसके आस-पास ऐसे पौधे नहीं रखने चाहिए जो सूर्य, मंगल या चंद्रमा से संबंधित हों। घर में मनी प्लांट लगाने से कोई लाभ नहीं होता है। घर में मनी प्लांट लगाते समय उसका खास ख्याल रखना जरूरी है। अगर मनी प्लांट का कोई पत्ता सूख जाए तो उसे समय-समय पर हटा देना चाहिए। मनी प्लांट की बेल जमीन को नहीं छूनी चाहिए। इससे आर्थिक लाभ की जगह नुकसान होता है।

मनी प्लांट के फायदे

वास्तु शास्त्र के साथ-साथ फेंगशुई में भी घर या ऑफिस में मनी प्लांट लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इस पौधे को लेकर मान्यता है कि इस पौधे को लगाने से घर में सुख-समृद्धि और पैसा आता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट का संबंध शुक्र ग्रह से है, इसलिए मनी प्लांट को दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है, यहां रखा मनी प्लांट सुख-सौभाग्य बढ़ाता है।

इसे लगाने से परिवार के सदस्यों में प्रेम बना रहता है और आर्थिक तंगी नहीं होती। मनी प्लांट को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण में न रखें। यह दिशा मनी प्लांट के लिए सबसे नकारात्मक दिशा मानी जाती है। इसे इस दिशा में रखने से आर्थिक नुकसान की संभावना बढ़ जाती है।

मनी प्लांट को कभी भी मुरझाने न दें, समय-समय पर इसकी सूखी पत्तियों को हटाते रहें। इसे रोजाना पानी दें, क्योंकि पौधे का सूखना घर की तरक्की में बाधा बन सकता है। मनी प्लांट की लताओं को कभी भी जमीन पर नहीं फैलाना चाहिए। इसे किसी धागे के सहारे ऊपर की ओर बढ़ने देना चाहिए, इससे धन में वृद्धि होती है।