Home India तौबा-तौबा सांग में रोड में थिरका रही थी...
India

तौबा-तौबा सांग में रोड में थिरका रही थी कमर,ऐसा हुआ हादसा कि जान से बची,देखें वायरल वीडियो!

सोशल मीडिया में जहाँ काफी सारी चीजें देखने को मिलती हैं तो वहीं कई बार ऐसा भी होता है कि कुछ ऐसा देखना को मिल जाता है कि जिसे देख सबके होश उड़ जाते हैं। आजकल जो बहुत ज्यादा वायरल है कि अपने-अपने कला का प्रदर्शन को लोग अलग-अलग तरीकों से करते हैं। स्पेशली डांस,जिसके वीडियोस काफी ज्यादा वायरल भी होते हैं।

हाल-फिलहाल में विकी कौशल (Vicky Kaushal) का सांग तौबा-तौबा (Tauba Tauba) काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इस सांग में काफी लोग रील और वीडियोस बना के शेयर कर रहे हैं,जो वायरल भी हो रही है। ऐसे में एक लड़की ने भी विकी कौशल के सिग्नेचर स्टेप को कॉपी कर तौबा-तौबा गाने में लाल साड़ी पहन रोड में ठुमके लगाए। लेकिन डांस करते समय वो कुछ यूँ गिरि कि समझिये बस उसके हाथ-पैर और मुँह टूटने से बच गए।

डांस करने के चक्कर में रोड में गिरी लड़की

अब ये वीडियो सोशल मीडिया में काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक लड़की ने रेड कलर की साड़ी पहनी हुई है। और विकी कौशल के वायरल सांग तौबा-तौबा में डांस कर रही है। लड़की के पैरों में चप्पल है और वो जैसे ही डांस करती है उसके चप्पल फिसल जाते हैं और वो मुँह के बल पर सड़क में गिरने वाली होती है। लेकिन बावजूद इसके वो रूकती नहीं है और उठ के फिर से डांस करना शुरू कर देती है। वहीं,हैरान कर देने वाली बात ये भी है कि लड़की जहाँ डांस कर रही होती वहां से बस और बड़े वाहन भी गुजर रहे होते हैं।

एक नजर जरा आप भी वायरल हुए इस वीडियो में डालें

View on Instagram

लोग कर रहे फनी कमैंट्स

इस तरह का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल न हो। ऐसे-कैसे हो सकता है। इस रील को अब तक कुल एक करोड़ से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं,एक यूज़र ने फनी कमेंट करते हुए कहा कि दीदी बस भी करो,बस आ रही है। तो दूसरी ने लिखा कि सही बात है नवाबी नहीं कम होनी चाहिए,चाहे कुछ भी हो जाये।

वायरल हुआ ये वीडियो इंस्टाग्राम के प्लेटफार्म पर mona dance नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। वहीं करोड़ों तक लोग अबतक वीडियो को देख चुके हैं और लाखों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। ऐसे में एक नजर जरा आप भी वीडियो में जरूर डालिएगा।

 

Verified Source Google Newswww.timesbull.com✓ Trusted
Exit mobile version