Loan Update: दिल्ली सरकार (Delhi government) महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कुछ खास स्कीम्स चला रही है, जिनका खूब लाभ मिल रहा है. अगर किसी महिला के पास काम नहीं है और बिजनेस के प्लान पर काम कर रही है तो चिंता न करें. बिजनेस का प्लान कर रही है, यह खबर बहुत ही काम की साबित होगी.
क्या आपको पता है कि दिल्ली सरकार ने महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप और स्वयं सहायता समूहों को बिना किसी गिरवी या गारंटी के 10 करोड़ रुपये तक का कर्ज दिलाने का रास्ता भी खोल दिया है. दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने रोहिणी में आयोजित दो दिवसीय एसएचजी मेगा सेल्प हेल्प ग्रुप 2026 मेला में यह घोषणा कर दी है. सबसे खास बात कि कर्ज नहीं चुका पानी की स्थिति में सरकार खुद ही गारंटी देने का काम करेगी. उद्यमी को संपत्ति गिरवी रखने की आवश्यकता नहीं है।
जानिए योजना से जुड़ी जरूरी बातें
सरकार की इस योजना को समझकर आप बंपर लाभ ले सकते हैं. स्कीम को समझने का सबसे जरूरी बिंदु यही है कि कर्ज दिल्ली सरकार के अकाउंट से नहीं आता है. कर्ज बैंक प्रदान करता है. कई बार बैंक बड़ा लोन प्रदान करते समय संपत्ति गिरवी या किसी चीज की गारंटी मांगता है. यही छोटे और महिला उद्यमियों के लिए सबसे बड़ी रुकावट बनती दिख रही है.
इस योजना में वह रुकावट हटाने का काम किया गया है. इस दौरान दिल्ली की सरकार ने केंद्र के क्रडिट गारंटी फंड ट्रस्ट फॉर माइक्रो एंड स्मॉल एंटरप्राइजेज’ के साथ करार किया है. 50 करोड़ रुपये का अलग गारंटी फंड भी बनाया गया है. इसमें अगर कारोबारी कर्ज नहीं चुका पाता, तो उसका बड़ा हिस्सा केंद्र की गारंटी से और बाकी दिल्ली सरकार के फंड से भरा जाएगा.
जानिए किन महिलाओं के लिए यह सबसे ज्यादा काम है?
दिल्ली की महिला कोई अपना नया स्टार्टअप शुरू करने चाहीत हैं तो चाहें मैन्युफैक्चरिंग हो, सर्विस, रिटेल, स्किल ट्रेनिंग या टेक्नोलॉजी, तो शुरुआती पूंजी की सबसे बड़ी दिक्कत यह खत्म हो जाती है. यहां गारंटी देने वाला कोई न होने पर भी आसानी से कर्ज मिल सकता है.
इसके साथ ही आप पहले से कोई छोटा कारोबार या स्वयं सहायता समूह चला रही हैं तो उसे बड़ा करना चाहती तो नई मशीन ज्यादा कच्चा माल, बड़ा स्टाफ और नई दुकान की आवश्यकता भी पड़ेगी. वहीं, इस विस्तार के लिए वर्किंग कैपिटल इसी रास्ते से जुटाने का काम किया जा सकता है. महिला-स्वामित्व वाले छोटे उद्यमों को CGTMSE के तहत 80 फीसदी तक का गारंटी कवर भी मिलता है.
कैसे करें आवेदन?
आवेदन करने के लिए आसान प्रक्रिया को अपना सकती हैं. उद्यम (Udyam) पोर्टल पर मुफ्त MSME रजिस्ट्रेशन कराना होगा. यह लगभग हर सरकारी लोन योजना की पहली शर्त होती है. फिर एक साफ बिजनेस प्लान बनाइए. इसमें बताया गया कि पैसा किस काम में लगेगा, कमाई कैसे हो सकेगी. इसमें कर्ज कैसे चुकाने का काम किया जा सकेगा?