G o o g l e Preferences

Monsoon Update: मौसम ने फिर ली करवट, इन राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी

vipin kumar
May 2, 2025 at 6:36 AM IST · 1 min read

Monsoon Update: दिल्ली एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में मौसम (weather) ने एक बार फिर करवट ले ली है, जहां जगह-जगह बादलों की गरज के साथ बारिश (rain) का सिलसिला देखने को मिल रहा है. हिमालयन इलाकों तेज हवा चलने के साथ देर रात मामूली बूंदाबांदी हुई, जिससे तापमान (temperature) का स्तर गिर गया.

दक्षिण भारत (south india) के राज्यों में भीषण गर्मी ने कोहराम मचा दिया है, लेकिन देर रात कई जगह बादलों की गरज के साथ बारिश होने से तापमान (temperature) का स्तर गिर गया. उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बादलों की आवाजाही व तेज हवा चल रही है. पूर्वोत्तर राज्यों (north east) में भी मौसम खराब बना हुआ है. भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) देश के कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की चेतावनी (rain alert) जारी कर दी है.

इन राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट

आगामी तीन घंटों के अंदर पूर्व और दक्षिण भारत के तमाम इलाकों में तूफान और बारिश (Rain) होने की उम्मीद जताई गई है. मौसम विभाग (weather department) की मानें तो उत्तरी पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और ओडिशा में भी बिजली की चमक के साथ बारिश होने की संभावना (rain alert) जताई है.

छत्तीसगढ़, दक्षिण गंगीय पश्चिम बंगाल और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में बिजली, तेज हवाओं और ओलावृष्टि/वर्षा के साथ तेज तूफान आने की चेतावनी (rain alert) जारी कर दी गई है. ओडिशा में आगामी दो घंटे में कंधमाल, कालाहांडी और रायगढ़ में मध्यम से भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. हवा की गति 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की भी उम्मीद जताई गई है.

यहां भी बारिश की चेतावनी

आईएमडी (imd) ने दक्षिण और पूर्वोत्तर राज्यों में तेज बारिश होने का अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग की मानें तो सिक्किम, मणिपुर और मिजोरम में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है. इनके अलावा त्रिपुरा, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश और पुडुचेरी में भी बारिश होने की संभावना जताई है. उधर केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र के कई इलाकों में आंधी के साथ बूंदाबांदी हो सकती है.

Trending Now

10+ New Articles
📁 CATEGORIES