Hindi News

Iran-US Tension: मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ा तनाव, नेतन्याहू जल्द डोनाल्ड ट्रंप से करें बात, हो सकता बड़ा ऐलान

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बढ़ते तनाव के बीच एक बड़ी जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि जल्द ही उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात होने की संभावना है....

Iran-US Tension News: मिडिल ईस्ट (Middle East) में एक बार फिर से तनाव होता जा रहा है, जिससे हालात फिर बेकाबू होने की उम्मीद लगाई जा रही है. एक तरह इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच सीजफायर का उल्लंघन होता दिक रहा है तो दूसरी ओर ईरान ने भी होर्मुज पर फिर तर तेजव सख्त कर दिए हैं.

दूसरी तरफ ईरान और अमेरिका में शांति कराने के लिए पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी ईरान के दौरान पर हैं. लेकिन दोनों देशों के बीच कोई शांति का रास्ता निकले इसकी उम्मीद कम ही नज़र आती है. ईरानी मीडिया लोगों को AK-47 बंदूक चलाने की ट्रेनिंग देने का काम कर रहा है.

इस दौरान इजरायली सेना ने दावा किया है कि उसने शुक्रवार से अब तक लेबनान में करीब जगह पर हमला किया है. इजरायल डिफेंस फोर्सेस के अनुसार यह कार्रवाई हिजबुल्लाह की तरफ से ड्रोन, मोर्टार और विस्फोटक हमलों के जवाब में की गई है. जल्द ही अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजारयल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू एक मंच पर बैठ सकते हैं.

लेबनान में इतने लोगों की मौत

इजरायल और लेबनान के बीच डेढ़ महीने यानी 45 दिन के लिए शांति प्रस्ताव बढ़ाया गया है. लेकिन अब जमीनी हकीकत दूर तक नज़र नहीं आती है. लेबनान में अभी तक करीब 3000 लोगों की मौत हो चुकी है. हिजबुल्लाह लगातार इजरायली सैनिकों पर ड्रोन हमलों के वीडियो जारी करता नजर आ रहा है.

इससे तनाव कम होनेके क बजाय बढ़ता जा रहा है. लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 2 मार्च से शुरू हुई इस नई लड़ाई में अब तक 2,969 लोगों की मौत गई है हो चुकी है और 9,000 से ज्यादा घायल हैं.

जल्द करेंगे ट्रंप और नेतन्याहू बातचीत

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बढ़ते तनाव के बीच एक बड़ी जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि जल्द ही उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात होने की संभावना है. इस बातचीत का केंद्र ईरान और ट्रंप की हालिया चीन यात्रा हो सकती है. वे ईरान से जुड़े मौजूदा तनाव पर भी चर्चा कर सकते हैं. दोनों नेता ऐसे समय में बातचीत करेंगे जब मिडिल ईस्ट में तनाव की स्थिति बनी हुई है. तेहरान के परमाणु कार्यक्रम और पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर कूटनीतिक प्रयास लगातार जारी हैं.

अबू धाबी में हमला

जानकारी के लिए बता दें कि अबू धाबी के अल धफरा इलाके में ड्रोन से हमला किया गया है. हमले के चलते बराक न्यूक्लियर पावर प्लांट के अंदर के हिस्से के बाहर एक इलेक्ट्रिकल जनरेटर में आग लग गई. स्थानीय मीडिया के अनुसार, इमरजेंसी अधिकारियों ने घटना पर कार्रवाई की और कन्फर्म किया. किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

Verified Source Google News timesbull.com ✓ Trusted

Vipin Kumar is an experienced journalist with 8 years in the media industry, having worked with prominent news platforms including Dainik Jagran and News24. Currently serving at Timesbull.com for almost four years, dedicated to delivering truthful, transparent, and people-centric news...

Read more about vipin kumar