Skip to content

PNG कनेक्शन जून में हो सकता सस्पेंड! कैसे करें आवेदन, जानिए डिटेल

सरकार की तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के नियमों में एक बड़ा बदलाव कर सबको चौंका दिया है. यह बदलाव इंडियन, भारत गैस और एचपी गैस जैसी प्रमुख सरकारी तेल कंपनियों की ओर से किया गया है.

PNG Update: मिडिल ईस्ट (Middle East) में तनावपूर्ण हालात के बीच अब दुनिया पर इसका प्रभाव पड़ रहा है. होर्मुज जलडमरू रास्ता बाधित होने से तेल और गैस ईंधन के आयात पर भारी असर पड़ा है. इससे वैश्विक स्तर पर अब कच्चे तेल और गैस के दाम आसमान छू रहे हैं. भारत में गैस सिलेंडर की मारामारी को लेकर सरकारी तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया है.

सरकार की तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के नियमों में एक बड़ा बदलाव कर सबको चौंका दिया है. यह बदलाव इंडियन, भारत गैस और एचपी गैस जैसी प्रमुख सरकारी तेल कंपनियों की ओर से किया गया है. नए नियमों के मुताबिक, सरकार अब ‘नो ड्यूल गैस कनेक्शन’ नीति को सख्ती से लागू करने का प्लान बनाया जा रहा है. इसके बाद जिन घरों में पहले से पाइप वाली रसोई गैस यानी पीएनजी कनेक्शन लगा हुआ है, वे अब अपने घर में एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे.

नौ ड्यूल कनेक्शन नियम से जुड़ी जरूरी बातें

बीते कुछ सालों में नगरों और महानगरों में पाइप वाली नेचुरल गैस यानी पीएनजी का जाल बहुत ही तेजी से फैला है. वैसे भी पीएनजी को एलपीजी सिलेंडर के अपेक्षा अधिक सुरक्षित, सस्ता और सुविधाजनक भी माना जाता है. सरकार ने देखा कि बहुत से उपभोक्ताओं ने अपने गरों में पीएनजी कनेक्शन तो लगवा लिया है, लेकिन बैकअप के तौर पर पुराना एलपीजी सिलेंडर भी अपने पास रखा है.

सरकारी नियमों के मुताबिक, एक ही पते या एक ही घर में दो अलग-अलग तरह के घरेलू रसोई गैस कनेक्शन रखना गैर-कानूनी है. इसलिए कंपनियों ने अब ऐसे ग्राहकों की पहचान करना शुरू कर दिया है और उन्हें अल्टीमेटम दिया जा रहा है कि वे जून से पहले अपना एक कनेक्शन सरेंडर कर दें.

जानिए सिलेंडर सरेंडर करने का तरीका

इसके साथ ही अगर आपके घर में पीएनजी और एलपीजी दोनों की सुविधा है तो किसी भी बड़ी परेशानी या पेनल्टी से बचाव के लिए आपको गैस एजेंसी के पास जाने की जरूरत पड़ेगी. इसके साथ ही वहां आपको एक ‘कलेक्शन सरेंडर’ का फॉर्म भरने की जरूरत पड़ेगी.

अपना पुराना खाली या भरा हुआ सिलेंडर और रेगुलेटर जमा करना होगा. इसके बदले में गैस एजेंसी आपको एक ‘सरेंडर सर्टिफिकेट’ देगी और जो सिक्योरिटी डिपॉजिट (जमानत राशि) आपने कनेक्शन लेते समय जमा की थी, वह आपके बैंक खाते में वापस ट्रांसफर कर दी जाएगी। इसके बाद आप बिना किसी डर के केवल पीएनजी का इस्तेमाल कर सकेंगे.

पीएनजी के लिए करें अप्लाई

इसके साथ ही अगर आप पारंपरिक भारी-भरकम एलपीजी सिलेंडर का यूज कर रहे हैं तो अपने इलाके में आ चुकी पाइप लाइन से जुड़ सकते हैं. पीएनजी के लिए अप्लाई करने का तरीका भी सिंपल है.

पीएनजी के लाभ जानिए

पीएनजी के कई बड़े फायदे भी ग्राहकों को होते हैं. सिलेंडर खत्म होने या रिफिल बुकिंग का कोई झंझट नहीं होता, सीधे पाइप से गैस आती है और आप जितनी गैस इस्तेमाल करते हैं, सिर्फ उतने का ही बिल महीने के अंत में आ जाता है.

Vipin Kumar
About the Author

vipin kumar

Vipin Kumar is an experienced journalist with 8 years in the media industry, having worked with prominent news platforms including Dainik Jagran and News24. Currently serving at Timesbull.com for almost four years, dedicated to delivering truthful, transparent, and people-centric news that informs and empowers readers. Committed to transparent, ethical, and accurate journalism.

Start a Conversation