PM Kisan Yojana: किसानों को कब मिलेगी 2,000 रुपये की किस्त? जल्द कराएं जरूरी काम
अगर आपका नाम पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ा हुआ है तो फिर आगामी किस्त का इंतजार खत्म होने जा रहा है. जुलाई के पहले सप्ताह में 2,000 रुपये की 23वीं किस्त ट्रांसफर की जा सकती है, जो किसी बड़े तोहफे की तरह साबित होगी.
PM Kisan 23rd installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) जनकल्याणकारी साबित हो रही है. इस योजना के तहत किसानों को बंपर फायदा मिल रहा है. अगर आपका नाम पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ा हुआ है तो फिर आगामी किस्त का इंतजार खत्म होने जा रहा है. जुलाई के पहले सप्ताह में 2,000 रुपये की 23वीं किस्त ट्रांसफर की जा सकती है, जो किसी बड़े तोहफे की तरह साबित होगी.
अभी तक सरकार इस योजना के तहत 2,000 रुपये की 22 किस्तें भेज चुकी है, जहां किसानों को आगामी राशि का इंतजार है. किसान अगली किस्त के लिए कुछ जरूरी बातों को समझ सकते हैं, जहां आपका कन्फ्यूजन खत्म हो जाएगा. इस योजना से संबंधित जरूरी बातें आर्टिकल में चेक कर सकते हैं.
इन किसानों की अटक जाएगी किस्त
सरकार ने बिल्कुल स्पष्ट कर दिया कि जिन किसानों ने ई-केवाईसी का काम पूरा नहीं कराया उनका नाम लाभार्थियों की सूची से काट दिया जाएगा, जो एक बड़ा झटका साबित होगा. डिजिटल फ्रॉड और गलत तरीके से योजना का लाभ लेने वालों को रोकने के लिए इस नियम को बहुत ही जरूरी माना गया है.
इसलिए किसान जल्द ही ई-केवाईसी का काम करा सकते हैं, जिससे किसी तरह की परेशानी नहीं पड़ेगी. इसके अलावा किसानों के लिए जमीन के रिकॉर्ड का वेरिफिकेशन भी कराना जरूरी कर दिया है. अगर किसान की जमीन का रिकॉर्ड किसान के खाते से लिंक नहींहै तो किस्त की रकम लटक सकती है. कई किसान अब इस काम को हल्के में ले रहे थे. लेकिन प्रशासन ने साफ कर दिया कि इसमें ढिलाई देंगे तो नुकसान होगा.
अपात्रों को नहीं मिलेगी किस्त की राशि
बड़ी संख्या में ऐसे किसान हैं जो जानकारी छुपाकर योजना का फायदा उठा रहे हैं, लेकिन सरकार ने अब इन्हें लेकर भी कदम उठाया है. नए नियमों के अनुसार, अगर परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में है या इनकम टैक्स रिटर्न भरने का काम करता है तो ऐसे लोग योजना के लिए अपात्र माने जाएंगे. ऐसे किसानों का नाम भी सूची से हटाया जा सकता है.
सरकार सालाना दे रही कितनी किस्त
केंद्र सरकार इस योजना के अंतर्गत 2,000 रुपये की तीन किस्तों में 6000 रुपये ट्रांसफर करती है. प्रत्येक किस्त का अंतराल 4 महीने रहता है. अभी तक इस योजना के तहत 2,000 रुपये की 22 किस्तें ट्रांसफर की जा चुकी हैं. अब सभी किसानों को अगली यानी 23वीं किस्त का इंतजार बड़ी ही बेसब्री से है.
Write a Comment