Monsoon Alert: आसमान से 3 दिन टूटेगी आफत,इन राज्यों में आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट

vipin kumar4 min read

नई दिल्लीः लगातार नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय (western disturbance active) होने से मौसम में अस्थिरता देखने को मिल रही है. कुछ दिन पहले आंधी-तूफान के साथ बारिश से लोगों को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा था. किसानों की पकी खड़ी गेहूं की फसल भी चौपट हो गई थी. इतना ही नहीं,पेड़,बिजली के खंभे और तार टूट गए. कई मार्ग बंद होने के साथ कुछ हिस्सों में विद्युत आपूर्ति अभी तक शुरू नहीं हो सकी है.

मौसम विभाग (weather department) की मानें तो हिमालयन इलाकों में एक बार फिर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने जा रहा है. वैसे भी इन दिनों तापमान लेवल आसमान पर चल रहा है,जिससे धूप से बचाव को भी लोग छाता लेकर निकलना सही समझ रहे हैं. पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भी मौसम बिगड़ सकता है. भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) ने देश के कई राज्यों में बारिश (Rain Alert) हो सकती है.

उत्तर राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (weather department) ने हिमाचल प्रदेश,उत्तराखंड और कश्मीर के ऊपर इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है. 26 अप्रैल 2025 तक मौसम का मिजाज इन हिस्सों में काफी खराब बना रहने का अलर्ट जारी किया गया है. यहां आंधी और बादलों की गरज भी आफत बन सकती है.

7 दिन नहीं होंगे आसान

आईएमडी (imd) की मानें तो पूर्वोत्तर राज्यों में भी स्थिति ठीक नहीं रहने वाली है,जहां भारी बारिश की चेतावनी (rain alert) जारी कर दी गई है. मौसम विभाग (weather department) के अनुसार,असम,मेघालय,अरुणाचल प्रदेश,नागालैंड में बादलों की गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी (rain alert) जारी कर दी गई है. इसके साथ ही मणिपुर,मिजोरम और त्रिपुरा में भी 26 अप्रैल 2025 तक भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है. पूर्वोत्तर के सभी राज्यों में आंधी-तूफान का भी अलर्ट जारी कर दिया गया है.

दक्षिण राज्यों में होगी तेज बारिश

मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी गई है. आईएमडी के अनुसार,कर्नाटक,तटीय आंध्र प्रदेश और यनम रॉयल सीमा में बारिश होने की चेतावनी दी गई है,जहां आंधी भी चलने की संभावना जताई है.

केरल,तमिलनाडु पुडुचेरी कराईकल में आगामी 7 दिन तक तेज बारिश बिजली और गरज का अलर्ट जारी कियागया है. इन हिस्सों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.

Latest News

vipin kumar

Vipin Kumar is An experienced journalist with 8 years in the media industry, having worked with prominent news platforms including Dainik Jagran and News24. Currently serving at Timesbull.com for almost…