Maruti Suzuki की गाड़ियां खरीदने का आखिरी मौका, जून से बढ़ जाएगी कीमत, जानें अपडेट
गर्मी से बचाव के लिए लोग गाड़ी से चलना सही समझते हैं. अगर आपके पास गाड़ी नहीं खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो फिर देर नहीं करें. मारुति सुजुकी की गाड़ियाँ जून से आपको झटका देने जा रही हैं.
Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Price Hike: मई का महीना चल रहा है, जिसमें भीषण गर्मी ने लोगों का पसीना निकाल दिया है. गर्मी में बाइक या पैदल चलना तो दुश्वार हो रहा है. गर्मी से बचाव के लिए लोग गाड़ी से चलना सही समझते हैं. अगर आपके पास गाड़ी नहीं खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो फिर देर नहीं करें. मारुति सुजुकी की गाड़ियाँ जून से आपको झटका देने जा रही हैं.
आप सोच रहे होंगे कि क्या झटका देगी. दरअसल, जून में मारुति सुजुकी की गाड़ियों की कीमतों में इजाफा किया जाएगा. इसलिए आप मई में मारुति सुजुकी की गाड़ियां खरीदकर मौके का फायदा उठा सकते हैं. कंपनी ने अपने वेरिएंट पर दाम बढ़ाने का फैसला लिया है, जो एक बड़ा झटका साबित होगा.
जून में कितनी बढ़ जाएगी कीमत
देश की बड़ी ऑटो कंपनियों में गिनी जाने वाली मारुति सुजुकी जल्द ही गाड़ियों के दाम बढ़ाने जा रही है. कंपनी की ओर से शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बताया गया कि जून 2026 से कंपनी के पूरे पोर्टफोलियो यानी सभी मॉडल्स के दाम 30,000 रुपये तक का इजाफा होगा.
कंपनी ने साफ किया है कि अलग-अलग मॉडल और उनके वेरिएंट के हिसाब से यह बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. शुरुआती इनपुट मॉडल्स पर दाम थोड़े कम बढ़ेंगे, वहीं प्रीमियम और एसयूवी (SUV) सेगमेंट की गाड़ियों पर 30,000 रुपये तक का इजाफा हो सकता है. इससे गाड़ी के ग्राहकों को झटका लगेगा.
जानिए क्यों बढ़ाई जा रही कीमत
मारुति सुजुकी कंपनी का कहना है कि गाड़ियों को बनाने में लागत लगातार बढ़ती जा रही है. इसके मार्केट में महंगाई का दबाव भी काफी ऊंचे स्तर पर है. कंपनी ने अपनी फाइलिंग में बताया कि बीते कुछ महीनों से हम लगातार आंतरिक स्तर पर खर्चों को कम करके इसकी बढ़ती लागत के असर को संभालने की कोशिश कर रहे थे. पर अब महंगाई जिस तरह बढ़ी है और जो विपरीत हालात बने हैं, उसमें हमारे पास कोई और रास्ता नहीं बचा है
Write a Comment