IPL 2026: मुंबई इंडियंस को लगा डबल झटका, जानकर फैंस का टूट जाएगा दिल
क्विंकन डिकॉक और राज बाबा चोट के चलते आईपीएल 2026 से टीम से बाहर हो गए हैं. डिकॉक और राज बावा अपने-अपने लौटकर रिहैब प्रक्रिया शुरू करने का काम करेंगे.
Mumbai
IPL 2026 Update: 5 बार खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस (mumbai Indians) के लिए आईपीएल 2026 का सीजन बहुत बुरे सपने की तरह रहा. मुंबई इंडियंस (mumbai indians) इस बार भी प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी है. दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस को एक बड़ा झटका लगा है. आईपीएल 2026 (ipl 2026) के प्लेऑफ की रेस से पूरी तरह बाहर हो चुकी है.
क्विंकन डिकॉक और राज बाबा चोट के चलते आईपीएल 2026 से टीम से बाहर हो गए हैं. डिकॉक और राज बावा अपने-अपने लौटकर रिहैब प्रक्रिया शुरू करने का काम करेंगे. डिकॉक और बावा ने इस सीजन मुंबई के लिए केवल तीन-तीन मैच ही खेले हैं. डिकॉक को 29 अप्रैल वाले मैच से पहले बाईं कलाई में चोट लग गई थी.
इसके बाद डिकॉक मैदान पर नहीं उतर पाए थे. दूसरी ओर राज बावा को पिछले सप्ताह दाएं अंगूठे में चोट आई थी. मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी द्वारा जारी स्टेटमेंट में जानकारी दी गई कि मुंबई की मेडिकल टीम दोनों को जल्द से जल्द फिट होने में सहायता देगी.
मुंबई को लगा झटका
साल 2026 में डिकॉक पांच साल के बाद मुंबई इंडियस टीम में वापस लौटे थे. दुर्भाग्यवश चोट के चलते इस सीजन वो केवल 3 मैच ही खेल सके. तीन मैचों में उन्होंने एक शतकीय पारी समेत 132 रन बनाने का काम किया था.
दूसरी तरफ राज बावा तीन मैच खेलकर सिर्फ 2 विकेट ही ले सके थे. बावा पेशे से ऑलराउंडर हैं और दाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करते हैं. आईपीएल 2026 में उन्हें केवल एक बार ही बल्लेबाजी करने का मौका मिला. जिसमें उन्होंने 16 रन बनाए.
प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी टीम
मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 से पहले ही बाहर बैठ चुकी है. आईपीएल 2026 में 12 मैच खेलकर सिर्फ चार जीत दर्ज करने में सफल रही. प्वाइंट टेबल की बात करें तो मंबई इंडियंस 9वें नंबर पर है.
अब उसके लीग स्टेज में कुल 2 ही मुकाबले शेष हैं. उसे कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के साथ खेलने हैं. कोलकाता और राजस्थान, दोनों प्लेऑफ की दौड़ में बने हुए हैं और मुंबई उनका खेल बिगाड़ सकती है.
Write a Comment