Dahi Handi 2025: कब मनाया जाएगा दही हांडी और क्या है इससे जुड़ा इतिहास, जानिए - Times Bull
G o o g l e Preferences

Dahi Handi 2025: कब मनाया जाएगा दही हांडी और क्या है इससे जुड़ा इतिहास, जानिए

Kumar Ajeet
August 3, 2025 at 3:13 PM IST

Dahi Handi 2025.  हर साल जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami 2025) के मौके पर से हर ओर खुशी और धूम रहता है। देश में जगह-जगह पर भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव (Janmashtami 2025) को धूमधाम से मनाया जा रहा है। भाद्रपद माह में श्रीकृष्ण का सबसे प्रिय पर्व जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाती है। तो वही हर साल लोगों को दही हांडी का भी बेसब्री से इंतजार रहता है। आप को यहां पर बताने जा रहे हैं कि इस साल कब मनाई जाएगी दही हांडी और इससे जुड़ा इतिहास के बारे में…

आप को बता दें कि दाही हांडी पर्व भादो मास के कृष्ण पक्ष की नवमी को मनाया जाता है। इस साल कृष्ण जन्माष्टमी 16 अगस्त 2025 को पड़ रही है। आप को दही हांडी की परंपरा कैसे शुरू हुई थी और इसे कैसे मनाया जाता है, इसके बारे में जानकारी दे रहे है।

ये भी पढ़ें-अचानक आ जाएं चक्कर तो मत हो परेशान! अपनाएं ये आसान टिप्स, तुरंत मिलेगा आराम

देश भर में बड़े धूमधाम से कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है, जिससे इस मौके पर मंदिर, गलियों और मोहल्लों में उत्साह देखने को मिलता है। इन स्थानों पर दही, माखन, मिश्री समेत कई चीजों से भरी एक मटकी को ऊंचाई पर टांग दिया जाता है।

यहां दही हांडी फोड़ने की प्रतियोगिताएं भी होती हैं। जो इस मटकी को फोड़ता है, वह जीत जाता है। जिससे इनाम देने का भी चलन है। बता दें कि कई जगहों पर दही हांडी प्रतियोगिता में लाखों का इनाम होता है।

एक उंचाई पर लटकी मटकी को फोड़नें का काम टीम के साथ किया जाता है, जिससे एक पिरामिड बनाकर इसे फोड़ा जाता है। वही दही फोड़ने वाले लोगों को गोविंदा कहा जाता है।

जानिए कैसे शुरू हुई ये परंपरा?

दही हांडी उत्सव  पौराणिक कथाओं में जिक्र किया गया है, बता दें कि कृष्ण जब छोटे थो तो दही और माखन खाना अच्छा लगता था। श्रीकृष्ण लोगों के घरो में माखन और दही की चोरी किया करते थे। जिसके वजह से श्रीकृष्ण को माखन चोर कहा जाता है।

बताया जाता है कि कृष्ण के काम से परेशान होकर माता यशोदा ने गांव की महिलाओं को दही-माखन और दूध को ऊंचाई पर लटकाने की सलाह दी। यहां पर सभी महिलाओं को लगा कि ऐसा करने से कृष्ण माखन को चोरी नहीं कर पाएंगे, हालांकि यहां पर हुआ कुछ उल्टा क्योंकि भगवान श्रीकृष्ण के पास ऐसी तरकीब थी यह प्लान भी इनके आगे फेल हो गया।

ये भी पढ़ें-मात्र एक लाख में घर लाये नई Maruti Swift CNG: जानें पूरी EMI प्लान

भगवान श्रीकृष्ण  ऊंचाई पर लटकी मटकी से माखन लेने के लिए अपने दोस्तों के साथ जाते थे। जिससे इनके उपर चढ़कर भगवान श्रीकृष्ण हांडी से दही चोरी कर लेते थे। भगवान कृष्ण की इन लीलाओं को याद करते हुए दही हांडी उत्सव धूम-धाम से मनाते हैं। बता दें कि ऐसे कई लीलाएं हो जो भगवान श्रीकृष्ण ने अपने छोटे में रचाईं, जिससे सबका मन मोह लिया।

Trending Now

10+ New Articles
📁 CATEGORIES