G o o g l e Preferences

Sawan 2025: सावन महीने कब से होने जा रहा है शुरू, जानें व्रत कब रखें और किन चीजों का ध्यान रखें

Pal Rohit
June 30, 2025 at 2:05 PM IST · 1 min read

Sawan 2025: सावन महीने का हिंदू धर्म में काफी महत्व होता है और इस महीने को भगवान शिव का महीना माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन का महीना महादेव का काफी खास होता है। कहा जाता है कि अगर सावन महीने में देवों के देव महादेव और माता पार्वती की पूजा पूरे मन और श्रद्धा से की जाती है तो मनचाह फल मिलता है।

सावन 2025 कब से होगा शुरू

द्रिक पंचांग की मानें तो 11 जुलाई 2025 से सावन का महीना शुरू होने जा रहा है और यह 9 अगस्त 2025 को खत्म हो जाएगा। धार्मिक मान्यताओं की मानें तो सावन के सोमवार का बहुत महत्व होता है। इस दिन लोग व्रत रखते हैं और भगवान शिव की पूजा जल, दूध, बेलपत्र चढ़ाकर जलाभिषेक करके की जाती है। कहा जाता है कि पूरे मन और श्रद्धा से पूजा करने भगवान शिव मनचाह फल देते हैं। वहीं आपको बता दें कि सावन के खत्म होते ही रक्षाबंधन का त्यौहार आ जाएगा।

इसे भी पढ़ें- Psychological Spy Films Create Bhaukaal on Netflix – Get Ready for Twists & Face the Fear?

कौन-कौन सी तारीख को सावन सोमवार होगा

14 जुलाई को पहला सोमवार होगा, दूसरा सोमवार 21 जुलाई, तीसरा सोमवार 28 जुलाई को होगा, चौथा और आखिरी सोमवार 4 अगस्त को होगा। इसके बाद 23 जुलाई 2025 को सावन शिवरात्रि होगी। इन सभी सावन सोमवार को व्रत रखना होता है।

सावन महीने में भक्तों को क्या करना चाहिए

हिंदू धर्म में मान्यता है कि सावन महीने को महत्वपूर्ण माना जाता है। अगर इस भक्त  शिव की पूजा या आराधना करते हैं तो वो महादेव प्रसन्न जल्दी होते हैं। वहीं शिवलिंग का अभिषेक और मंत्र जाप करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- Redmi K Pad: 5 Reasons This Compact Tablet Deserves Your Attention

भक्त सावन महीने क्या करें

1- भक्तों को सावन महीने में सोमवार का व्रत रखें और शाकाहारी भोजन करना चाहिए।व्रत रखते हुए ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।

2- मान्यता है कि अगर इस महीने दूध या उससे बनी चीजों का दान करते हैं तो बहुत शुभ माना जाता है।

इन चीजों से रहें दूर

1- सावन महीने में लहसुन-प्याज और मास-मदिरा जैसे तामसिक भोजन से दूर रहें। अगर इस महीने ये सारे काम करते हैं तो महादेव नाराज हो जाते हैं।

2- इसके आलावा कहा गया है कि सावन के महीने में बैंगन का सेवन नहीं करना चाहिए।

3- इस महीने बाल-दाढ़ी या नाखून काटना इन सब कामों से बचना चाहिए।

Trending Now

10+ New Articles
📁 CATEGORIES