SIP Update: घर बैठे कैसे बन जाएंगे 5 करोड़ रुपये के मालिक? जानिए पूरा प्रोसेस
सही निवेश रणनीति, नियमित और धैर्य के साथ एक सामान्य नौकरी से जुड़ा व्यक्ति 5 करोड़ रुपये तक का कॉपर्स बनाने का काम कर सकता है. इसके लिए बस समय रहते आपको कुछ जरूरी चीजों को समझना पड़ेगा.
Sip
SIP Update: बढ़ते खर्च के बीच नौकरी करने वाला व्यक्ति भी बचत कर ऐसी जगह पैसा लगाना चाहता है जिससे उसे भविष्य में तगड़ा फायदा मिल सके. अभी आपकी सैलरी 50000 रुपये प्रति माह है, तो सपने बड़े होना लाजमी है. इतनी सैलरी पर आपको करोड़पति बनना तो कोई कल्पना नहीं होगी. आप आसानी से सही जगह निवेश करके करोड़पति बनने का सपना पूरा कर सकते हैं. सही निवेश रणनीति, नियमित और धैर्य के साथ एक सामान्य नौकरी से जुड़ा व्यक्ति 5 करोड़ रुपये तक का कॉपर्स बनाने का काम कर सकता है. इसके लिए बस समय रहते आपको कुछ जरूरी चीजों को समझना पड़ेगा.
कितने समय में बन जाएंगे 5 करोड़ रुपये
अगर कोई भी शख्स मंथली 15000 रुपये की SIP करेगा तो उसे बढ़िया ब्याज मिलेगा. एक रिपोर्ट के अनुसार, इतने रुपये के निवेश पर सालाना 12 फीसदी का रिटर्न मिलता है. इसमें 5 करोड़ रुपये के कॉपर्स बनाने में लगभग 31 साल का समय लग सकता है.
अगर निवेशक हर साल अपनी SIP राशि में 7 फीसदी की बढ़ोतरी करता है तो यही लक्ष्य 26 साल में हासिल हो जाएगा. इसमें आपकी शुरुआती SIP को बढ़ाकर 17000 रुपये किया जाएगा. प्रति वर्ष 7% का Step-up जारी रखा जाए, तो 5 करोड़ रुपये का लक्ष्य करीब 25 साल में आसानी से पूरा हो जाएगा.
सैलरी का कितना हिस्सा करना होगा निवेश
इन्वेस्टमेंट करने वाले जानकारों की मानें तो बड़ा फंड इकट्ठा करने के लिए मिनिमम 20 से 30 फीसदी आय निवेश करनी पड़ेगी. उदाहरण के तौर पर अगर कोई हर महीना 50000 रुपये तक कमा रहा है तो अपनी सैलरी का 40 फीसदी हिस्सा निवेश करेगा तो 5 करोड़ रुपये का लक्ष्य 19 साल में पूरा कर सकता है. एक तगड़ा फंड बनाने का यह बढ़िया जरिया है.
जानिए Step-up SIP क्यों है गेमचेंजर?
क्या आपको पता है कि सिर्फ एसआईपी शुरू करना काफी नहीं होता है? जानकार मानते हैं कि हर साल आय बढ़ने के साथ निवेश राशि भी बढ़ानी होगी. इसे Step-up SIP भी कहा जाता है. छोटी-छोटी बढ़ोतरी लंबे समय में करोड़ों रुपये का भी फर्क पैदा करती है.
अगर 10 हजार रुपये की SIP में हर साल 10% बढ़ोतरी करने वाला निवेशक अगर 14% रिटर्न हासिल कर ले, तो वह 5 करोड़ रुपये का लक्ष्य 25 साल में मिल सकते हैं. वहीं, 10% रिटर्न पर यही लक्ष्य 29 साल में पूरा हो जाएगा.
Write a Comment