PM Surya Ghar Yojana: बिजली बिल से मिलेगा छुटकारा, सब्सिडी पर लगवाएं सोलर पैनल, जानें डिटेल

बिजली की बढ़ती दरों से छुटकारा दिलाने के मकसद से केंद्र सरकार ने पीएम सूर्य घर योजना की शुरुआत की है. इस योजना के जरिए आप सोलर पैनल लगवा सकते हैं. सोलर पैनल पर बंपर सब्सिडी मिल रही है, जो मौका हाथ से ना जाने दें.

PM Surya Ghar Yojana: बिजली की बढ़ती दरों से आप परेशान हैं तो चिंता करने की तनिक भी जरूरत नहीं है. अब सरकार एक ऐसी योजना के लेकर आई है जिसकी सहायता से घर बैठे बिजली बना सकते हैं. मतलब एक बार पैसा लगाने के बाद दशकों तक बिजली बिल से पीछा कट जाएगा. केंद्र सरकार पीएम सूर्य घर योजना चला रही है. यह योजना लोगों के लिए एक बेहतरीन अवसर है.

इस योजना के अंतर्गत सरकार आम लोगों को अपने घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए बंपर सब्सिडी प्रदान कर रही है. इससे आपको हर महीने 300 यूनिट तक फ्री में बिजली मिल सकती है. ऐसे में लोगों के मनों में सवाल है कि कितनी किलोवाट पर कितनी सब्सिडी प्रदान की जाती है। इस योजना से सोलर पैनल लगाने पर खर्च कितना आ सकता है? इससे जुड़ी जरूरी बातें नीचे समझ सकते हैं.

जानिए कितने किलोवाट पर मिल रही कितनी सब्सिडी

मार्केट में बिना सब्सिडी के सोलर पैनल लगाने के खर्च की बात करें तो 60000 रुपये से 80000 रुपये प्रति किलोवाट तक आता है. पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत सरकार इस खर्च का 40 फीसदी से 60 फीसदी हिस्सा सब्सिडी के रूप में खुद उठाने का काम करती है. आपको 1 किलोवाट पर सरकार की ओर से 30000 रुपये तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी.

इसके अलावा 2 किलोवाट सिस्टम पर 60000 रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी. 3 किलोवाट या इससे अधिक सिस्टम पर अधिकतम 78,000 रुपये की सब्सिडी प्रदान की जाएगी. इसमें यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि 3 किलोवाट से बड़ा सिस्टम लगाने पर भी सब्सिडी 78,000 पर ही कैप रहने वाली है.

यूपी वासियों को दोगुना लाभ

क्या आपको पता है कि उत्तर प्रदेश जैसी कुछ राज्य सरकारों की तरफ से केंद्र के अलावा अपनी ओर से 30000 रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी प्रदान की जा रही है. उत्तर प्रदेश में कुल 1,08,000 तक की बचत आसानी से हो सकती है.

कैसे निकालें खर्च और कमाई का कैलकुलेशन?

उदाहरण के तौर पर समझ लीजिए आपने 3 kW का सोलर सिस्टम लगवाया, जिसका कुल खर्च करीब ₹1,80,000 आया. केंद्र सरकार की 78,000 रुपये की सब्सिडी के बाद आपकी जेब से केवल ₹1,08,000 रुपये खर्च होंगे. एक 3 kW का सोलर पैनल हर महीने करीब 250 से 300 यूनिट बिजली बनाता है.

8 प्रति यूनिट की दर से यह सिस्टम आपकी हर महीने लगभग 2,200 और लभर में 26,400 की बचत कराने का काम करहेगा. अगर ऐसे हिसाब लगाएं तो 4 साल और 1 महीने में आपकी पूरी लागत निकल जाएगी. यूपी में मिल रही अतिरिक्त सब्सिडी के चलते यह पैसा महज 3 साल में ही वसूल होगा. सोलर पैनल 25 साल तक आराम से काम कर सकता है. लागत वसूलने के बाद भी 20 साल आप फ्री में बिजली का लुत्फ उठा सकते हैं.

FAQs: People Also Ask

PM Surya Ghar Yojana: बिजली की बढ़ती दरों से आप परेशान हैं तो चिंता करने की तनिक भी जरूरत नहीं है. अब सरकार एक ऐसी योजना के लेकर आई है जिसकी सहायता से घर बैठे बिजली बना सकते हैं. मतलब एक बार पैसा लगाने के…

इस योजना के अंतर्गत सरकार आम लोगों को अपने घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए बंपर सब्सिडी प्रदान कर रही है. इससे आपको हर महीने 300 यूनिट तक फ्री में बिजली मिल सकती है. ऐसे में लोगों के मनों में सवाल है…

जानिए कितने किलोवाट पर मिल रही कितनी सब्सिडी

मार्केट में बिना सब्सिडी के सोलर पैनल लगाने के खर्च की बात करें तो 60000 रुपये से 80000 रुपये प्रति किलोवाट तक आता है. पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत सरकार इस खर्च का 40 फीसदी से 60 फीसदी हिस्सा सब्सिडी के रूप में खुद…

PM Surya Ghar Yojana: बिजली की बढ़ती दरों से आप परेशान हैं तो चिंता करने की तनिक भी जरूरत नहीं है. अब सरकार एक ऐसी योजना के लेकर आई है जिसकी सहायता से घर बैठे बिजली बना सकते हैं. मतलब एक बार पैसा लगाने के…

Vipin Kumar
About the Author

vipin kumar

Vipin Kumar is an experienced journalist with 8 years in the media industry, having worked with prominent news platforms including Dainik Jagran and News24. Currently serving at Timesbull.com for almost four years, dedicated to delivering truthful, transparent, and people-centric news that informs and empowers readers. Committed to transparent, ethical, and accurate journalism.

Start a Conversation