EPFO Update: पीएफ कर्मचारियों की लगी लॉटरी, हर महीना मिलेगी 3000 रुपये पेंशन

पीएफ कर्मचारियों को अब जल्द ही ईपीएस के तहत मिलने वाली पेंशन राशि की बढ़ोतरी की सौगात मिलने वाली है. केंद्र सरकार कर्मचारी पेंशन योजना के तहत मिलने वाली मिनिमम राशि को बढ़ाकर 3000 रुपये तक किया जा सकता है.

EPFO Update: ऐसे प्राइवेट कर्मचारी (Private Employee) जिनका पीएफ कटता है उनकी एक ही मांग चल रही कि कब उन्हें हर महीना पेंशन की राशि बढ़ाई जाएगी. ईपीएस (EPS) के अंतर्गत मिलने वाली पेंशन राशि को बढ़ाने की मांग तेजी से जारी है. पीएफ कर्मचारियों (PF EMPLOYEE) को एक गुड न्यूज मिली है. ईपीएफओ (EPFO) में निर्णय लेने वाली संस्था केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) के सदस्य एसपी तिवारी के अनुसार कि रिटायरमेंट के बाद ईपीएफओ (EPFO) से मिलने वाली न्यूनतम पेंशन राशि Minimum Pension) को बढ़ाकर सीधे 3000 रुपये किया जा सकता है.

मौजूदा समय में यह मिनिमम राशि कुल 1000 रुपये है. इस हिसाब से ईपीएस (EPS) की मिनिमम राशि में तीन गुना बढ़ोतरी होना संभव मानी जा रही है. इसके लिए सीबीटी की तीन बैठकों में इस प्रस्ताव पर सहमति बन चुकी है. इतना ही नहीं, केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया भी इस बार एकमत हैं.

सीबीटी सदस्य ने दी बड़ी जानकारी

बोर्ड सदस्य और टीयूसीसी महासंघट के महासचिव एसपी तिवारी ने बीते दिन शुक्रवार को सर्वोदय नगर में ईपीएफओ ने ऑफिस में लोगों और कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की और ईपीएफओ के अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त उदय बक्शी से उसके निराकरण कराने के निर्देश भी दिए हैं.

इस दौरान सीबीटी सदस्य ने जानकारी दी कि कर्मचारी के अधिकतम 15000 रुपये बेसिक वेतन और डीए मानकर की जाती है, इसको बढ़ाने की मांग तेजी से चल रही है. जल्द ही पीएफ कटौती की मिनिमम लिमिट 25000 और ईपीएस के लिए 30000 रुपये तक होने की उम्मीद है. इस पर वित्त मंत्रालय गंभीरता से विचार भी कर रहा है.

अभी पीएफ की गणना कर्मचारी के वेतन की 15000 रुपये तक की बेसिक सैलरी और डीए को मानकर की जाती रही है. इससे वेतन का 8.33 फीसी यानी अधिकतम 1250 रुपये प्रति महीना पेंशन फंड में जाता रहा है. अगर बेसिक वेतन की लिमिट में बढ़ोतरी होगी तो पीएफ अंशदान भी अधिक कट सकेगा.

यूपीआई और एटीएम से निकाल सकेंगे पीएफ

वहीं, सीबीटी सदस्य एसपी तिवारी ने जानकारी दी कि यूपीआई के जरिए से पीएफ राशि सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करने की प्रक्रिया आखिरी चरण में है. ईपीएफओ की ओर से जुलाई महीने से एटीएम और यूपीआई से पीएफ निकालने की सुविधा शुरू करने जा रहा है.

इसके आधार पर पेंशन, पीएफ निकासी के लिए नए नियम लागू कर दिए जाएंगे. ईपीएफओ ऑफिस पहुंचने पर टीयूसीसी महासंघ के प्रमुख हंसराज अकेला और महासचिव एसपी तिवारी का भी स्वागत किया है.

FAQs: People Also Ask

EPFO Update: ऐसे प्राइवेट कर्मचारी (Private Employee) जिनका पीएफ कटता है उनकी एक ही मांग चल रही कि कब उन्हें हर महीना पेंशन की राशि बढ़ाई जाएगी. ईपीएस (EPS) के अंतर्गत मिलने वाली पेंशन राशि को बढ़ाने की मांग तेजी से जारी है. पीएफ कर्मचारियों…

मौजूदा समय में यह मिनिमम राशि कुल 1000 रुपये है. इस हिसाब से ईपीएस (EPS) की मिनिमम राशि में तीन गुना बढ़ोतरी होना संभव मानी जा रही है. इसके लिए सीबीटी की तीन बैठकों में इस प्रस्ताव पर सहमति बन चुकी है. इतना ही नहीं, केंद्रीय…

बोर्ड सदस्य और टीयूसीसी महासंघट के महासचिव एसपी तिवारी ने बीते दिन शुक्रवार को सर्वोदय नगर में ईपीएफओ ने ऑफिस में लोगों और कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की और ईपीएफओ के अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त उदय बक्शी से उसके निराकरण कराने के निर्देश…

इस दौरान सीबीटी सदस्य ने जानकारी दी कि कर्मचारी के अधिकतम 15000 रुपये बेसिक वेतन और डीए मानकर की जाती है, इसको बढ़ाने की मांग तेजी से चल रही है. जल्द ही पीएफ कटौती की मिनिमम लिमिट 25000 और ईपीएस के लिए 30000 रुपये तक…

EPFO Update: ऐसे प्राइवेट कर्मचारी (Private Employee) जिनका पीएफ कटता है उनकी एक ही मांग चल रही कि कब उन्हें हर महीना पेंशन की राशि बढ़ाई जाएगी. ईपीएस (EPS) के अंतर्गत मिलने वाली पेंशन राशि को बढ़ाने की मांग तेजी से जारी है. पीएफ कर्मचारियों…

Vipin Kumar
About the Author

vipin kumar

Vipin Kumar is an experienced journalist with 8 years in the media industry, having worked with prominent news platforms including Dainik Jagran and News24. Currently serving at Timesbull.com for almost four years, dedicated to delivering truthful, transparent, and people-centric news that informs and empowers readers. Committed to transparent, ethical, and accurate journalism.

Start a Conversation