IPL 2025 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने किया ऐलान, इस धाकड़ खिलाड़ी को कप्तानी की मिली जिम्मेदारी - Times Bull
G o o g l e Preferences

IPL 2025 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने किया ऐलान, इस धाकड़ खिलाड़ी को कप्तानी की मिली जिम्मेदारी

Anzar
March 14, 2025 at 12:41 PM IST

नई दिल्ली: IPL 2025 का 22 मार्च से शुरू होने वाला है। टूर्नामेन्ट में शामिल होने वाले कप्तान की घोषणा कर दिया लेकिन केवल दिल्ली कैपिटल्स ने कप्तान को लेकर खुलासा नहीं हुआ। टूर्नामेन्ट में शामिल होने वाली 10 टीमों में से 9 टीमों ने कप्तान की घोषणा की है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने भी कप्तान का ऐलान किया है। होली के अवसर पर टीम को खास तोहफा मिला है।

अक्षर पटेल को बनाया कप्तान

दिल्ली ने भारत के ऑलराउंडर अक्षर पटेल को अपना कप्तान नियुक्त किया गया। अक्षर पटेल हाल ही में टीम इंडिया के अलावा चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने में सफल रहे। इस टूर्नामेन्ट के दौरान उन्होंने गेंद और बल्ले से योगदान दिया। अब उनको दिल्ली की कप्तानी करने का अवसर मिला है। आईपीएल 2025 के दौरान वह दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान में नजर आ रहे है।

अक्षर पटेल ने किया शानदार प्रदर्शन

31 साल के अक्षर पटेल 2019 में कैपिटल्स में शामिल हुए और तब से 6 सीजन में अपनी काबिलियत के दम पर शीर्ष प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में उभरे हैं। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 82 मैचों में 967 रन बनाया है। इसके अलावा 62 विकेट हासिल किए हैं। अक्षर पटेल ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित कर दिया है। इसके चलते ही उनको टीम में लगातार खेलने का अवसर मिला है।

कप्तान नियुक्त किए जाने को लेकर अक्षर पटेल ने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करना सम्मान वाली बात है और उन पर भरोसा जताने को लेकर वह टीम ओनर और सहयोगी स्टाफ के तहे दिल से आभारी हुए हैं।

अक्षर के नाम 150 IPL मैचों 1653 रन और 123 विकेट लिए हैं। इसमें 2016 में आने वाली हैट्रिक भी शामिल है। उन्होंने पंजाब फ्रेंचाइजी के लिए 4 विकेट लिए थे। दिल्ली कैपिटल्स अपने अभियान को शुरू 24 मार्च 2025 को लखनऊ के खिलाफ करने वाली है। दिल्ली की टीम अब तक IPL का खिताब जीतने में कामयाब नहीं हो पाई।

दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड: अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, मिचेल स्टार्क, केएल राहुल, जेक-फ्रेजर मैक्गर्क, टी नटराजन, करुण नायर, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, मोहित शर्मा, फाफ डु प्लेसी, मुकेश कुमार, दर्शन नलकंडे, विपराज निगम, दुष्मंता चमीरा, माधव तिवारी, त्रिपूर्ण विजय, मानवंत कुमार, अजय मंडल, डोनोवन फरेरा।

Trending Now

10+ New Articles
📁 CATEGORIES