इंग्लैंड दौरे पर इस खिलाड़ी को दी जा सकती है कप्तानी, टेस्ट फॉर्मेट में है गजब के आंकड़े

Priyanshu Meena3 min read

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चौथे संस्करण की शुरुआत इंग्लैंड दौरे से करेगी, जहां उन्हें मेज़बान टीम के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज़ खेलनी है। इस सीरीज़ को लेकर फैंस में बहुत उत्साह है, खासकर टीम इंडिया की कप्तानी के बदलाव को लेकर। अब तक 2 नाम सबसे ज़्यादा चर्चा में हैं: शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह। जबकि शुभमन गिल को टेस्ट क्रिकेट में खुद को साबित करने का और मौका मिलेगा, बुमराह इस रेस में कुछ आगे दिखाई देते हैं। उनकी गेंदबाज़ी, खासकर SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) में, बेहतरीन रही है।

जसप्रीत बुमराह का इंग्लैंड में बेहतरीन प्रदर्शन

जसप्रीत बुमराह को वर्तमान में वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में गिना जाता है। बुमराह ने अब तक इंग्लैंड में 8 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 15 पारियों में गेंदबाज़ी की है और 23.78 के औसत से 37 विकेट हासिल किए हैं। इंग्लैंड में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 64 रन देकर 5 विकेट है, और उन्होंने 2 बार एक पारी में 5 विकेट हॉल लेने का भी कारनामा किया है। इंग्लैंड में उनका इकॉनमी रेट भी सिर्फ 2.74 है, जो उनकी काबिलियत को साबित करता है। बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ कुल 14 टेस्ट मैचों में 22.16 के औसत से 60 विकेट लिए हैं।

बुमराह का टेस्ट क्रिकेट में अब तक का प्रदर्शन

अगर हम बुमराह के टेस्ट क्रिकेट के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक 45 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 19.40 के औसत से 205 विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा, बुमराह ने अब तक 13 बार एक पारी में 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड भी बनाया है। ऐसे में इंग्लैंड दौरे पर उनका पूरी तरह से फिट रहना टीम इंडिया के लिए बेहद अहम होगा, ताकि वह अपनी पूरी ताकत के साथ प्रदर्शन कर सकें और भारत को जीत दिला सकें।

Latest News

Priyanshu Meena

Staff writer