संविधान के साथ कांग्रेस ने क्या किया… मुसलमानों पर उठने लगा सवाल, पीएम ने जमकर रगड़ा

Zohaib Naseem7 min read

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने सोमवार (14 अप्रैल) को हिसार से अयोध्या के लिए एक वाणिज्यिक उड़ान को हरी झंडी दिखाई और हिसार में महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन की आधारशिला रखी। उन्होंने डबल इंजन सरकार की तारीफ करते हुए कहा, ‘आज मुझे यह देखकर गर्व महसूस हो रहा है कि भाजपा विकसित हरियाणा और विकसित भारत के लक्ष्य पर गंभीरता से काम कर रही है।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हिसार से मेरी कई यादें जुड़ी हैं। जब भाजपा ने मुझे हरियाणा की जिम्मेदारी दी तो मैंने कई साथियों के साथ यहां लंबे समय तक काम किया। इन सभी साथियों की मेहनत ने हरियाणा में भाजपा की नींव को मजबूत किया है।

शिलान्यास भी किया गया

आज मुझे गर्व महसूस हो रहा है कि भाजपा विकसित हरियाणा और विकसित भारत के लक्ष्य पर गंभीरता से काम कर रही है।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती है। उनका जीवन, उनका संघर्ष, उनका जीवन संदेश हमारी सरकार की 11 साल की यात्रा की प्रेरणा बन गया है। हर दिन, हर फैसला, हर नीति बाबा साहेब अंबेडकर को समर्पित है। हमारा लक्ष्य वंचित, पीड़ित, शोषित, गरीब, आदिवासी, महिलाओं के जीवन में बदलाव लाना और उनके सपनों को पूरा करना है।

इसके लिए निरंतर विकास, तेज विकास, यही भाजपा सरकार का मंत्र है।” पीएम मोदी ने कहा, “आज हरियाणा से अयोध्या धाम के लिए उड़ानें शुरू हुई हैं। यानि अब श्री कृष्ण जी की पावन भूमि हरियाणा, भगवान राम की नगरी से सीधा जुड़ गई है। बहुत जल्द यहां से अन्य शहरों के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी। आज हिसार एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का शिलान्यास भी किया गया है।

मिटाने की भी कोशिश की

यह एक ऐसी उड़ान की शुरुआत है जो हरियाणा की आकांक्षाओं को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।” उन्होंने आगे कहा, “मेरा आपसे वादा रहा है कि हवाई चप्पल पहनने वाला व्यक्ति भी हवाई जहाज में उड़ेगा और हम इस वादे को पूरे देश में पूरा होते देख रहे हैं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ”हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि कांग्रेस ने बाबा साहेब के साथ क्या किया. जब बाबा साहेब जीवित थे, तो कांग्रेस ने उन्हें अपमानित किया. वे दो बार चुनाव हार गए. कांग्रेस ने उनकी यादों को मिटाने की भी कोशिश की. कांग्रेस बाबा साहेब के विचारों को भी हमेशा के लिए नष्ट करना चाहती थी.

डॉ. अंबेडकर संविधान के रक्षक थे, लेकिन कांग्रेस संविधान को नष्ट करने वाली बन गई है.” पीएम मोदी ने आगे कहा, ”कांग्रेस ने देश में एससी, एसटी और ओबीसी को दूसरे दर्जे का नागरिक माना. कांग्रेस के नेताओं के पास स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं थीं, लेकिन गांवों में हर 100 घरों में से केवल 16 में पाइप से पानी की सुविधा थी और सबसे ज्यादा प्रभावित एससी, एसटी और ओबीसी थे. जो लोग आज सड़कों पर भाषण दे रहे हैं, उन्हें कम से कम हमारे एससी, एसटी और ओबीसी भाइयों के घरों में पानी पहुंचाना चाहिए था.

धर्म के आधार पर आरक्षण दिया

वक्फ एक्ट को लेकर कांग्रेस पर हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस ने सिर्फ चंद कट्टरपंथियों को खुश किया. बाकी समाज दुखी, अशिक्षित, गरीब रहा. कांग्रेस की इस कुनीतियों का सबसे बड़ा सबूत वक्फ कानून है.” इस दौरान उन्होंने कांग्रेस से सवाल भी किया कि वे किसी मुसलमान को राष्ट्रपति क्यों नहीं बनाते। पीएम मोदी ने कहा, ‘कर्नाटक सरकार ने अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़े वर्ग के अधिकारों को छीना और धर्म के आधार पर आरक्षण दिया। लेकिन बाबा साहेब अंबेडकर ने साफ कहा था कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा। कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति ने मुस्लिम समुदाय का कोई भला नहीं किया, बल्कि उन्हें नुकसान ही पहुंचाया है।

अपनी खुशबू फैलाती रहेगी

पीएम मोदी ने कहा, ‘अब नए वक्फ कानून के तहत यह वक्फ बोर्ड हिंदुस्तान के किसी भी कोने में किसी भी आदिवासी की जमीन या संपत्ति को हाथ नहीं लगा पाएगा। नए प्रावधान वक्फ की पवित्र भावना का सम्मान करेंगे। मुस्लिम समाज के गरीब और पसमांदा परिवारों, महिलाओं, खासकर मुस्लिम विधवाओं, बच्चों को उनका हक मिलेगा और उनके अधिकारों की रक्षा भी होगी। यही असली सामाजिक न्याय है।’ पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘मुझे पूरा विश्वास है कि हरियाणा विकसित भारत के संकल्प को और मजबूत करेगा। खेल हो या मैदान, हरियाणा की धरती पूरे देश और दुनिया में अपनी खुशबू फैलाती रहेगी।

ये भी पढ़ें: जनेटा शरीफ दरगाह पर… देश के मुसलमान का फुट सकता है गुस्सा, अब क्या फैसला लेगी सरकार?

Latest News

Zohaib Naseem

I am an experienced anchor, producer, and content writer with a strong background in the media industry. Having worked with national channels, I bring a deep understanding of creating engaging…