Aadhaar Card Update: घर बैठे आधार कार्ड में पता करें अपडेट, प्रोसेस बहुत आसान
आधार कार्ड (aadhaar card) की बाध्यता लगातार बढ़ती जा रही है. मानो आधार कार्ड (aadhaar card) नहीं होने से तमाम जरूरी कार्य बीच में लटक जाते हैं. इतना ही नहीं अगर आधार कार्ड (aadhaar card) में आपका पता या नाम भी गलत दर्ज है तो भी दिक्कत आती है.
Aadhaar Card
Aadhaar Card Update: आधार कार्ड (aadhaar card) की बाध्यता लगातार बढ़ती जा रही है. मानो आधार कार्ड (aadhaar card) नहीं होने से तमाम जरूरी कार्य बीच में लटक जाते हैं. इतना ही नहीं अगर आधार कार्ड (aadhaar card) में आपका पता या नाम भी गलत दर्ज है तो भी दिक्कत आती है. क्या आपको पता कि आधार कार्ड (aadhaar card) में पता अपडेट करना अब बहुत ही आसान बना दिया है, जिसके लिए परेशान होना नहीं पड़ेगा.
पहले लोगों को आधार सेवा केंद्रों पर जाना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। पता अपडेट घर बैठे कर सकते हैं, जिसके लिए स्मार्टफोन की जरूरत पड़ेगी. इसके प्रोसेस भी काफी आसान हैं. मतलब ऑनलाइन प्रोसेस के जरिए यह काम पूरा कर सकते हैं.
आधार में पता अपडेट को क्या करें?
इसके लिए आपको सबसे पहले मोबाइल फोन में आधिकारिक आधार ऐप डाउनलोड करना पड़ेगा. इसके बाद एंड्रॉयड यूजर्स इसे गूगल प्ले स्टोर से और आईफोन यूजर्स ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. आप ऐप इंस्टॉल करने के बाद उसे ओपन कर सकते हैं. इस ऐप में लॉगिन करने के लिए आपको 12 अंकों का आधार नंबर और आधार से लिंक मोबाइल नंबर भी लिखना पड़ेगा.
फिर सुरक्षा के लिए MPIN सेट करने की जरूरत होगी. इसके बाद बायोमेट्रिक अथवा फेस ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. लॉगिन के बाद यूजर को सर्विस सेक्शन में जाकर एड्रेस अपडेट विकल्प चुनना पड़ेगा. वैसे भी यहां दो तरीके दिए जाते हैं.
पहला, अपने वैध एड्रेस प्रूफ दस्तावेज के जरिए पता अपडेट करना और दूसरा, उसी पते पर रहने वाले परिवार के सदस्य के आधार विवरण का उपयोग करने की जरूरत पड़ेगी. फिर एक यूजर को एड्रेस प्रूफ के तौर पर किसी मान्य दस्तावेज जैसे बिजली बिल, बैंक दस्तावेज या अन्य जरूरी कागजात की साफ फोटो या स्कैन कॉपी अपलोड करना होगा.
कुछ दिन पहले ही नया ऐप किया गया था लॉन्च
जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिन पहले ही केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने नए आधार ऐप को लॉन्च किया था. यह नया मोबाइल ऐप लोगों को अपनी डिजिटल सुरक्षित तरीके से रखने दिखाने साझा करने और सत्यापित करने की भी सुविधा प्रदान करता है.
यूआईडीएआई के मुताबिक, यह नया आधार ऐप कई रोजमर्रा की जरूरतों में भी उपयोगी साबित रहेगा. उदाहरण के तौर पर होटल चेक-इन के दौरान ऑफलाइन वेरिफिकेशन सीकिंग एंटिटी (OVSE) के QR कोड को स्कैन करके पहचान सत्यापन किया जा सकेगा.
Write a Comment