Post Office RD स्कीम में निवेश करते वक्त इस बात का रखें ध्यान! वरना होगा बड़ा नुकसान  - Times Bull
G o o g l e Preferences

Post Office RD स्कीम में निवेश करते वक्त इस बात का रखें ध्यान! वरना होगा बड़ा नुकसान 

Sanjay mehrolliya
May 5, 2025 at 8:50 AM IST · 1 min read

Post Office RD Scheme: यह एक गुल्लक की तरह है जिसमें आप हर महीने एक तय रकम निवेश कर सकते हैं. आपको बैंक और पोस्ट ऑफिस दोनों में आरडी का विकल्प मिलता है. लेकिन अगर आप पोस्ट ऑफिस में आरडी खोलने की योजना बना रहे हैं. तो आपको पता होना चाहिए कि इसकी अवधि 5 साल है.

पोस्ट ऑफिस आरडी पर 6.7% की दर से ब्याज दिया जाता है यानी एक बार आरडी शुरू करने के बाद इसे लगातार 5 साल तक जारी रखना होता है. लेकिन अगर आपको बीच में पैसों की जरूरत पड़ती है तो क्या आरडी को तोड़ा जा सकता है? इसके नियम क्या हैं।

आइए आपको बताते हैं- अगर मैच्योरिटी से पहले बंद किया तो होगा नुकसान अगर आप पोस्ट ऑफिस आरडी के ब्याज का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं तो इसे 5 साल से पहले तोड़ने की गलती न करें. अगर आप मैच्योरिटी अवधि पूरी होने से एक दिन पहले भी इसे तोड़ते हैं तो आपको पेनल्टी के तौर पर बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा.

नियमों के मुताबिक अगर जरूरत पड़ी तो आप खाता खोलने की तारीख से तीन साल बाद पोस्ट ऑफिस आरडी अकाउंट को बंद कर सकते हैं. लेकिन इस मामले में आरडी की मौजूदा ब्याज दर यानी 6.7% पर ब्याज नहीं मिलेगा, बल्कि पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट के बराबर ब्याज मिलेगा।

पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट पर 4% की दर से ब्याज मिल रहा है। ऐसे में आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा।

एक्सटेंशन के लिए क्या हैं नियम

अगर आप पांच साल बाद भी अपनी आरडी जारी रखना चाहते हैं तो आपको यह विकल्प भी मिलता है। इसके लिए पोस्ट ऑफिस में आवेदन देना होगा। लेकिन आपके एक्सटेंडेड आरडी अकाउंट पर वही ब्याज मिलेगा जो उस अकाउंट को खोलने के समय दिया गया था। एक्सटेंडेड अकाउंट को कभी भी बंद किया जा सकता है। लेकिन कोशिश करें कि मैच्योरिटी के एक, दो, तीन आदि साल पूरे होने के बाद ही एक्सटेंडेड अकाउंट को बंद करें।

इसमें आरडी ब्याज दर पूरे साल के लिए लागू होती

इसमें आरडी ब्याज दर पूरे साल के लिए लागू होती है, लेकिन अगर किसी साल की अवधि एक साल से कम है तो पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट की ब्याज दर लागू होगी। उदाहरण के लिए, यदि आप डेढ़ साल के एक्सटेंशन के बाद खाता बंद कराते हैं तो एक साल के लिए 6.7 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा और शेष छह महीने के लिए बचत खाते की दर यानी 4 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा।

Trending Now

10+ New Articles
📁 CATEGORIES