PNB Update: पंजाब नेशनल बैंक धारकों को लगा बड़ा झटका! बैंक ने कर दिया ये बड़ा ऐलान

PNB Update: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में फिर से बदलाव किया है। यह बदलाव 3 करोड़ रुपये से कम की FD पर किया गया है। बैंक ने अप्रैल 2025 में भी ऐसा ही बदलाव किया था। इस बार बैंक ने कुछ निश्चित समय की FD पर ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है। नई दरें 1 मई 2025 से लागू हो गई हैं।

ब्याज दरों में बदलाव के बाद पंजाब नेशनल बैंक आम नागरिकों को 7 दिन से लेकर 10 साल तक की FD पर 3.50% से लेकर 7.10% तक ब्याज दे रहा है। सबसे ज्यादा ब्याज दर 390 दिन की FD पर मिल रही है। यह 7.10% है।

किसके लिए कितनी दर?

PNB ने आम नागरिकों के लिए 3 करोड़ रुपये से कम की जमा पर ब्याज दरें घटा दी हैं। 180 से 270 दिन की FD पर ब्याज दर 6.25% से घटाकर 6% कर दी गई है। इसी तरह 271 से 299 दिन की एफडी पर ब्याज दर 6.5% से घटाकर 6.25% कर दी गई है। 303 दिन की एफडी पर ब्याज दर 6.4% से घटाकर 6.15% कर दी गई है।

304 दिन से लेकर 1 साल से कम की एफडी पर ब्याज दर अब 6.5% की जगह 6.25% होगी। 1 साल की एफडी पर ब्याज दर 6.8% से घटाकर 6.7% कर दी गई है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए दरें 60 साल से अधिक और 80 साल से कम उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को 5 साल तक की एफडी पर 50 बेसिस प्वाइंट अधिक ब्याज मिलेगा। 5 साल से अधिक की एफडी पर उन्हें 80 बेसिस प्वाइंट अधिक ब्याज मिलेगा।

यह नियम 3 करोड़ रुपये से कम की जमा राशि पर लागू होगा। वरिष्ठ नागरिकों को अब 4.00% से 7.60% तक ब्याज मिलेगा। वहीं, 80 साल या उससे अधिक उम्र के सुपर सीनियर सिटीजन को सभी तरह की एफडी पर 80 बेसिस प्वाइंट ज्यादा ब्याज मिलेगा। बदलाव के बाद सुपर सीनियर सिटीजन को 4.30% से लेकर 7.90% तक ब्याज मिलेगा।

इस बैंक ने भी किया बदलाव

बंधन बैंक ने भी 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। अब यह बैंक आम नागरिकों को 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी पर 3% से लेकर 7.75% तक ब्याज देगा। वरिष्ठ नागरिकों को 3.75% से लेकर 8.25% तक ब्याज मिलेगा। सबसे ज्यादा ब्याज दर 7.75% और 8.25% 1 साल की एफडी पर मिल रही है। नई दरें 1 मई 2025 से लागू हो गई हैं।

About the Author

Sanjay mehrolliya

My Name is Sanjay Mehrolliya, I have 4 years Experience in Journalism, I Am From Haryana, I Work on Job A Education desk At timeSbull.com

Sanjaymehrolliya@timesbull.com Author at TimesBull TimesBull
My Name is Sanjay Mehrolliya, I have 4 years Experience in Journalism, I Am From Haryana, I Work on Job A Education desk At timeSbull.com
Sanjay mehrolliya - Author at TimesBull
About the Author

Sanjay mehrolliya

Sanjay mehrolliya - Author at TimesBull

My Name is Sanjay Mehrolliya, I have 4 years Experience in Journalism, I Am From Haryana, I Work on Job A Education desk At timeSbull.com

Related Stories

Latest

Leave a Comment

Follow on Google