इस राज्य के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, फ्री मिलेगा सोलर पैनल और 100 गज का प्लॉट

गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए हरियाणा सरकार की तरफ से बड़ा ऐलान किया गया है। राज्य सरकार की तरफ से बीपीएल परिवारों को 100 गज प्लॉट और सोलर पैनल फ्री देगी। बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा में एक कार्यक्रम के समय दो खास योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसकी वजह से बीपीएल और अंत्योदय श्रेणी के परिवारों को सीधा फायदा मिलेगा।

इसे भी पढ़ें- Toyota Innova Hycross 2025 Launched – Price, Mileage, Features and Design Details

फ्री सोलर पैनल से फ्री बिजली

Hariyana government

सीएम सैनी ने कहा किजिन परिवारों की सालाना आय 1.80 लाख रुपये से कम है, उनको प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 2 किलोवाट का फ्री सोलर पैनल दिया जाएगा। इस फैसले से अब गरीब वर्ग को हर महीने 200 यूनिट तक फ्री बिजली मिलेगी।

राज्य सरकार का कहना है कि सोलर पैनल लगाने से केंद्र सरकार की तरफ से 70,000 रुपये तक की सब्सिडी मिल जाती है। वहीं बची ही रकम को  हरियाणा सरकार खुद देगी। इस तरह परिवारों को एक रुपया भी नहीं खर्च करना होगा। इसके लिए अधिकारियों की टीम गांव-गांव जाएगी और पात्र परिवारों की पहचान करेगी। ऐसे लोगों के घर पर सोलर पैनल लगाया जाएगा

इस योजना के माध्यम से सरकार 1 लाख घरों तक सोलर पैनल पहुंचाएगी। हाल ही में करीब 26 हजार परिवार इस योजना का फायदा उठा चुके हैं। सोलर पैनल लगाने से इन परिवारों को कोई भी बिल नहीं देना पड़ेगा।

किन लोगों को मिलेगा 100 गज का प्लॉट

Hariyana governmen

मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि राज्य सरकार के 1 लाख अंत्योदय परिवारों को 100-100 गज के प्लॉट देने वाली है। ऐस लोग जिनके पास जमीन नहीं है, उन्हें ही 100 गज का प्लॉट दिया जाएगा। इस प्लॉट को मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत दिए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें- Farmers will get 36000 rupees annually, know the conditions

लोगों को प्लॉट के साथ कानूनी दस्तावेज दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनवा सकते हैं। योजना के मुताबिक, प्लॉट के लिए 1 लाख रुपये दिए जाएंगे। इस रकम को कानूनी दस्तावेज मिलने के 1 साल जे अंदर जमा करनी होगी।

Related Stories

Latest
1
अब चेहरा दिखाकर करें ट्रांजैक्शन, जानिए IPPB ने शुरू की नई जबरदस्त सुविधाBiz
2
InvITs vs Mutual Funds: निवेश करने के लिए कौन बेहतर, किसमें मिलेगा ज्यादा फायदा, एक्सपर्ट से जानेंBiz
3
37 खास दवाइयां होंगी सस्ती! सरकार ने तय कर दी डायबिटीज, हार्ट की दवाओं की नई कीमतBiz
4
आपके PF अकाउंट में कंपनी कैसे करती है अंशदान, जरूर जान लें फायदे में रहेंगेBiz
5
EPFO कहां निवेश करता है PF का पैसा, यहां जानें डिटेल सेBiz
6
अभी तक नहीं मिला इनकम टैक्स रिफंड, हो सकती है बैंक डिटेल्स गलत! ऐसे करें चेकBiz
7
Personal Loan: पर्सनल लोन से जुड़ी जरूरी बातें, अक्सर लोग इनपर करते हैं भरोसा!Biz
8
रिवॉर्ड पॉइंट्स या कैश बैक क्रेडिट कार्ड कहां मिल रहा जबरदस्त फायदा, जानिएBiz
9
SIP : 30 की उम्र में कर दिया म्युचुअल फंड्स में निवेश, तो सुख चैन के साथ कटेगा बुढ़ापा!Biz
10
SBI और HDFC नहीं ये बैंक दे रहे 8.25% मोटा ब्याज! FD पर कमाई करने के लिए देखें डीटेल्सBiz