EPFO Update: EPFO कर्मचारियों के लिए बड़ी अपडेट! हुए ये बड़े बदलाव , जानें अभी - Times Bull
G o o g l e Preferences

EPFO Update: EPFO कर्मचारियों के लिए बड़ी अपडेट! हुए ये बड़े बदलाव , जानें अभी

Sanjay mehrolliya
May 19, 2025 at 11:04 AM IST · 1 min read

EPFO Update: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने सब्सक्राइबर्स के लिए इस साल कई बड़े बदलाव किए हैं। EPFO द्वारा किए गए बदलावों से 7 करोड़ से ज्यादा सक्रिय सदस्यों को कई सुविधाएं मिलेंगी। इतना ही नहीं, आने वाले दिनों में कई बड़े बदलाव की तैयारी भी की जा रही है। आइए जानते हैं EPFO 2025 के पांच सबसे अहम बदलावों के बारे में।

1. प्रोफाइल अपडेट करना हुआ बेहद आसान

EPFO ने अब प्रोफाइल अपडेट करने की प्रक्रिया को बेहद आसान बना दिया है। अगर आपका यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) आधार से लिंक है तो अब आप अपना नाम, जन्मतिथि, लिंग, राष्ट्रीयता, माता-पिता का नाम, वैवाहिक स्थिति, जीवनसाथी का नाम और नौकरी शुरू करने की तारीख जैसी जानकारियां बिना किसी दस्तावेज के ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं।

2. PF ट्रांसफर अब हुआ आसान

पहले नौकरी बदलते समय PF ट्रांसफर करना लंबी और कई बार परेशानी वाली प्रक्रिया होती थी। कंपनी की मंजूरी के बिना काम नहीं हो पाता था। लेकिन अब इस प्रक्रिया को बेहद आसान बना दिया गया है। अब ज्यादातर मामलों में PF ट्रांसफर के लिए पुराने या नए नियोक्ता की मंजूरी की जरूरत नहीं होती। इससे पीएफ का पैसा नए खाते में जल्दी और आसानी से ट्रांसफर हो जाता है।

3. संयुक्त घोषणा आसान हुई

ईपीएफओ ने संयुक्त घोषणा प्रक्रिया को डिजिटल बना दिया है। अगर आपका यूएएन आधार से लिंक है या आधार पहले से सत्यापित है तो आप संयुक्त घोषणा ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

4. सीपीपीएस सिस्टम शुरू हुआ

ईपीएफओ ने सेंट्रलाइज्ड पेंशन पेमेंट सिस्टम (सीपीपीएस) शुरू किया है। इसके तहत अब एनपीसीआई प्लेटफॉर्म के जरिए पेंशन सीधे किसी भी बैंक खाते में भेजी जाएगी। पहले पेंशन भुगतान के लिए एक क्षेत्रीय कार्यालय से दूसरे क्षेत्रीय कार्यालय में पीपीओ (पेंशन पेमेंट ऑर्डर) ट्रांसफर करना पड़ता था, जिससे देरी होती थी।

5. सैलरी पर पेंशन प्रक्रिया स्पष्ट की गई

ईपीएफओ ने अब उन कर्मचारियों के लिए पूरी प्रक्रिया स्पष्ट कर दी है जो अपनी बढ़ी हुई सैलरी पर पेंशन लेना चाहते हैं। अब सभी के लिए एक समान तरीका अपनाया जाएगा। अगर किसी कर्मचारी की सैलरी तय सीमा से ज्यादा है और वह इस पर पेंशन चाहता है तो वह अतिरिक्त अंशदान देकर इस सुविधा का लाभ उठा सकता है।

Trending Now

10+ New Articles
📁 CATEGORIES