E-Shram Card: घर बैठे बनवाएं E-Shram Card, मिलेंगे कई फायदे, जानें रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

E-Shram Card: सरकार देश के गरीब और मजदूर वर्ग के लोगों के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है। इसका लाभ केवल असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूर, कृषि मजदूर और भूमिहीन किसान ही उठा सकते हैं। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद मजदूरों को

Cropped Screenshot 2025 03 12 16 56 16 746 Com Google Android Apps Photos Edit
Sanjay mehrolliya May 8, 2025 – 8:05 AM

E-Shram Card: सरकार देश के गरीब और मजदूर वर्ग के लोगों के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है। इसका लाभ केवल असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूर, कृषि मजदूर और भूमिहीन किसान ही उठा सकते हैं। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद मजदूरों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है। तो आइए जानते हैं इसके लिए आवेदन कैसे करें।

पाएं मुफ्त बीमा

ई-श्रमिक कार्ड योजना भारत सरकार की एक पहल है, जिसका उद्देश्य असंगठित श्रमिकों को एक डिजिटल पहचान पत्र देना है, जिसे ई-श्रमिक कार्ड के नाम से जाना जाता है। इन श्रमिकों में निर्माण, कृषि और विनिर्माण जैसे विभिन्न क्षेत्रों के मजदूर शामिल हैं, जो अक्सर नौकरी की सुरक्षा या लाभ के बिना काम करते हैं।

फिलहाल ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्टर्ड श्रमिकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) के तहत 2 लाख रुपये तक का बीमा लाभ मिलता है। इसमें श्रमिकों को बीमा के लिए प्रीमियम देने की जरूरत नहीं होती है। अगर ई-श्रमिक कार्ड धारक की दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है या वह पूरी तरह से विकलांग हो जाता है तो 2 लाख रुपये की बीमा राशि मिलती है.

वहीं, आंशिक विकलांगता की स्थिति में एक लाख रुपये तक का बीमा मिलता है. ई-श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज आधार नंबर मोबाइल नंबर मोबाइल नंबर आधार नंबर से लिंक होना चाहिए।

बैंक खाता शैक्षणिक योग्यता से जुड़े दस्तावेज (वैकल्पिक) व्यवसाय और कौशल से जुड़े दस्तावेज (वैकल्पिक) ई-श्रम कार्ड के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन ई-श्रम की आधिकारिक वेबसाइट register.eshram.gov.in पर जाएं यहां होम पेज पर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें इसके बाद आपको अपना आधार से लिंक मोबाइल नंबर डालना होगा. आपको एक ओटीपी मिलेगा, इसे डालते ही ई-श्रम रजिस्ट्रेशन फॉर्म दिखाई देगा. फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, योग्यता और बैंक डिटेल दर्ज करें इसके बाद आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा.

Cropped Screenshot 2025 03 12 16 56 16 746 Com Google Android Apps Photos Edit
About the Author

Sanjay mehrolliya

My Name is Sanjay Mehrolliya, I have 4 years Experience in Journalism, I Am From Haryana, I Work on Job A Education desk At timeSbull.com

Start a Conversation